खबर
Top News

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका: UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 6:52 pm
शेयर करें:
MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने UG और PG पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए एक्स्ट्रा कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण की तारीख बढ़ा दी है।

अब इस तारीख तक प्रवेश ले सकेंगे
अब विद्यार्थी 21 से 31 अगस्त 2026 तक खाली सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। प्रदेश के 1,256 UG-PG कॉलेजों और 745 NCTE कॉलेजों में बची करीब 2 लाख सीटों पर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

अब तक 5.68 लाख विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक करीब 5.68 लाख विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेश ले चुके हैं। इनमें UG: करीब 3.88 लाख। PG: करीब 1.25 लाख। NCTE पाठ्यक्रम: करीब 55 हजार विद्यार्थी शामिल है।

वहीं 14 अगस्त तक चले CLC चरण में करीब 40 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं, जिसके चलते विभाग ने अतिरिक्त CLC चरण की समय-सीमा बढ़ाई है।

NCTE पाठ्यक्रमों के लिए अलग शेड्यूल
NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की प्रक्रिया इस तरह होगी।
प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त
दस्तावेज जमा 25 अगस्त तक
मेरिट लिस्ट 27 अगस्त
सीट आवंटन 29 अगस्त
हेल्प सेंटर पर दस्तावेज सत्यापन 29 अगस्त–2 सितंबर
ऑनलाइन फीस भुगतान 29 अगस्त–3 सितंबर

मूल दस्तावेज लेकर जाना होगा
सीट आवंटित होने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचकर सत्यापन कराना होगा। इसके साथ ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

विद्यार्थियों को 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करने पर सीट का आवंटन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

खाली सीटों पर प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अतिरिक्त CLC चरण अंतिम अवसरों में से एक है, इसलिए निर्धारित तारीखों के भीतर प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 8 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 8 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 8 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 8 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 8 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 8 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 8 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 8 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 9 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 9 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 9 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 9 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 9 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 9 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 9 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 9 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 10 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 10 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!