खबर
Top News

अनिका का वजन स्थिर: तीन माह से खाना नहीं खाया; विधायकों ने वादे पूरे नहीं किए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मार्च 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
अनिका का वजन स्थिर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की अनिका शर्मा का वजन साढ़े दस किलो पर स्थिर है। उसका वजन न घट रहा है, न बढ़ रहा है। उसे तीन माह से खाना नहीं बल्कि अन्य डाइट दी जा रही है। उधर, शहर के कुछ विधायकों ने जो उससे मदद के वादे किए थे, वो पूरे नहीं हुए। अब तक कुल साढ़े पांच करोड़ रुपए की राशि एकत्र हो चुकी है लेकिन अब भी उसके इलाज का पूरा पैसा एकत्र करने की मंजिल दूर है।

उल्लेखनीय है कि अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इसका एकमात्र इलाज एक अमेरिकी इंजेक्शन है जिसकी लागत 9 करोड़ रुपए है। ये राशि एकत्र करने का अभियान पिछले कई महीनों से चल रहा है। इसके साथ ही अनिका की सेहत पर भी माता सरिता शर्मा नजर रखे है क्योंकि ये इंजेक्शन उसके 13 किलो के होने के पूर्व ही लग सकता है।

इसलिए उसे तीन माह से खाना नहीं दिया गया है और हैल्थी डाइट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स अस्पताल से जो प्रिस्क्रिपशन बना है, उसमें इलाज के दो क्राइटेरिया थे। एक ये कि 2 साल की उम्र के पहले इंजेक्शन लगे और दूसरा उसका वजन 13 किलो से ज्यादा न हो। उम्र का क्राइटेरिया निकल गया है, लेकिन वजन का बचा है।

इसलिए सुबह उठने के बाद उसे एक दवा दी जाती है जिसके पूर्व पपीता खिलाते हैं। उसके बाद एक पाउडर बनाया है, जिसमें मखाने को सेककर उसे पीसकर उसमें बादाम, अखरोट मिलाकर उसमें खांड मिलाया है, जिससे वह मीठा हो जाता है और वजन भी नहीं बढ़ता है।

इस पाउडर को दूध में मिलाकर उसका हलवा बनाकर उसे देते है। दिन में चुनिंदा फ्रूट का ज्यूस देते हैं। शाम को चाय-बिस्किट दे देते हैं और रात को फिर से पाउडर देते हैं। रोटी सब्जी, दाल-चावल या ऐसी चीज नहीं देते हैं, जिससे उसका वजन बढ़े।

विधायकों की घोषणा पूरी नहीं हुई
पिता प्रवीण शर्मा ने बताया कि विधायकों ने अनिका के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। केवल देपालपुर विधायक मनोज पटेल ने ही पैसे दिए हैं। अभी तक साढ़े पांच करोड़ रुपए की राशि एकत्र हो चुकी है। रोजाना कहीं न कहीं कैंप लगाकर पैसा एकत्र करने की मुहिम चलती है।

कई बड़े दानदाताओं-समाजों के पदाधिकारियों ने भी मदद की है। लेकिन अभी भी इलाज के लिए पर्याप्त पैसा एकत्र करने की मंजिल दूर है। उन्होंने विधायकों समेत अन्य उन सभी लोगों से मदद की अपील की है जिन्होंने घोषणा की थी।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 14 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 15 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 15 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 15 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 15 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 15 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 15 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 15 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 15 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 16 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 16 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 16 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 16 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 16 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 16 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 17 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!