निगम अधिकारियों की शह पर खड़ा हुआ अवैध निर्माण का साम्राज्य: नक्शे के विपरीत बना दी गई दो बड़ी इमारतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एयरपोर्ट रोड स्थित गुरु कृपा कॉलोनी में नगर निगम जोन क्रमांक 16 के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण का बड़ा खेल सामने आया है। गुरु कृपा पेट्रोल पंप के पीछे कसेरा बंधुओं द्वारा किए जा रहे निर्माण ने स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर संकट पैदा कर दिया है।
यहां नगर निगम के तमाम सुरक्षा और निर्माण संबंधी नियमों को ताक पर रखकर दो विशाल बिल्डिंगें खड़ी कर दी गई हैं। ये इमारतें न केवल स्वीकृत नक्शे के विपरीत हैं, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का भी बड़ा उदाहरण बन गई हैं।
कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि निर्माणकर्ता कसेरा बंधुओं ने पिछले कई महीनों से सार्वजनिक मार्ग को अपना गोदाम बना रखा है। सड़क पर निर्माण सामग्री के अवैध जमावड़े के कारण आम नागरिकों का निकलना दूभर हो गया है।
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस क्षेत्र में पहले से ही पेयजल की भारी किल्लत है, वहां इन अवैध इमारतों के निर्माण में पानी का बेतहाशा दोहन किया जा रहा है।
रहवासियों ने इस संबंध में जोन के भवन अधिकारी को कई बार मौके पर जाकर और फोन के माध्यम से मौखिक शिकायतें की हैं, लेकिन इसके बावजूद निगम अधिकारी लगातार मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
हर बार शिकायत पर केवल 'जांच करवाने' का कोरा आश्वासन दिया जाता है, जबकि हकीकत यह है कि अधिकारी आज तक एक बार भी मौके पर मुआयना करने नहीं पहुंचे हैं।
क्षेत्रीय निवासियों का स्पष्ट आरोप है कि बिना निगम अधिकारियों की साठगांठ के इतनी बड़ी अवैध बिल्डिंगें रातों-रात बनकर तैयार नहीं हो सकतीं। निर्माण कार्य के शुरुआती दौर से ही शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन जिम्मेदारों ने आंखों पर पट्टी बांधे रखी और अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
नक्शे के विपरीत किए गए इस निर्माण ने न केवल क्षेत्र की व्यवस्था बिगाड़ दी है, बल्कि भविष्य में यहां रहने वाले लोगों और आसपास के निवासियों के लिए सुरक्षा का बड़ा खतरा भी पैदा कर दिया है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या नगर निगम के नियम केवल आम आदमी के लिए हैं? रसूखदारों के आगे बेबस दिख रहा निगम अमला अपनी कार्यप्रणाली पर खुद ही सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोग अब इस मामले में जिला प्रशासन और वरिष्ठ निगम अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यदि तत्काल प्रभाव से इन अवैध निर्माणों को चिन्हित कर ध्वस्त नहीं किया गया, तो यह न केवल निगम के भ्रष्टाचार की पुष्टि करेगा, बल्कि शहर में अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वालों के हौसले भी बुलंद करेगा। देखना यह है कि प्रशासन कब तक आंखें मूंदे रहता है और कब इन इमारतों पर कानून का शिकंजा कसता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!