खबर
Top News

प्रमिला हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप: स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 7:06 pm
शेयर करें:
प्रमिला हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप

कार्रवाई का दबाव, लिखित शिकायत नहीं: सीएमएचओ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रमिला हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर पर केंद्र और राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के खुले उल्लंघन के आरोप लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों के इलाज में लापरवाही, अवैध निर्माण, दवाइयों में कमीशनखोरी और प्रशासनिक नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मामले में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है।

अवैध निर्माण और पार्किंग उपयोग पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार किसी भी अस्पताल के संचालन के लिए सीएमएचओ कार्यालय से अनुमति जारी की जाती है, जिसमें बेड क्षमता, ऑपरेशन थिएटर, प्रशिक्षित स्टाफ और वैध भवन संबंधी दस्तावेज अनिवार्य होते हैं। आरोप है कि डॉ. भरत जैन और डॉ. मून जैन दंपति द्वारा इन मानकों की अनदेखी की जा रही है।

अस्पताल भवन को लेकर यह भी आरोप लगाए गए हैं कि नगर निगम से स्वीकृत नक्शा, संपत्ति कर रसीद और कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेजों के बावजूद भवन में कई अवैध निर्माण किए गए हैं। पार्किंग की जगह का उपयोग अन्य गतिविधियों में किए जाने से नगर निगम की तलघर और पार्किंग में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

महापौर परिवार ने भी लगाए गंभीर आरोप
मामला उस समय और चर्चा में आ गया, जब शहर के प्रथम नागरिक यानी महापौर के परिवार ने भी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार महापौर की मौसी 80 वर्षीय नंदकुंवर शर्मा को इलाज के लिए प्रमिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

परिजन का आरोप है कि इस दौरान लिया गया यूरिन सैंपल लैब तक पहुंचा ही नहीं, बावजूद इसके मरीज का यूटीआई संक्रमण का उपचार नहीं किया गया। केवल सोडियम का इलाज कर दो दिन में छुट्टी दे दी गई। बाद में हालत बिगड़ने पर दोबारा भर्ती करना पड़ा, तब संक्रमण की पुष्टि हुई। आरोप है कि मरीज करीब 20 दिनों तक परेशानी झेलती रही।

औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ
सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि पीड़ित परिवार को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी कार्रवाई करने और कभी कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा है। डॉ. हसानी ने कहा कि अस्पताल संचालन के लिए बेड क्षमता से लेकर ऑपरेशन थिएटर निर्माण तक सभी मानक तय हैं और उनका पालन करना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

‘अवैध निर्माण देखना नगर निगम का कार्य’
अस्पताल भवन के अवैध निर्माण संबंधी सवाल पर सीएमएचओ ने कहा कि यह नगर निगम का विषय है। स्वास्थ्य विभाग को निगम से स्वीकृत नक्शा, टैक्स रसीद और पूर्णता प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं, जिनके आधार पर अस्पताल संचालन की अनुमति दी जाती है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रमिला हॉस्पिटल को 50 बेड की अनुमति प्राप्त है और सामने आए आरोपों तथा अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी। पूर्व में यदि कोई शिकायत दर्ज हुई होगी तो उसकी भी जानकारी निकाली जाएगी।

जेनेरिक दवाइयों को महंगे दामों पर बेचने का आरोप- परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर जेनेरिक दवाइयों को ऊंचे दामों पर बेचने और मरीजों से आर्थिक शोषण करने के आरोप भी लगाए। घटना के बाद अस्पताल में घंटों हंगामा होने की बात सामने आई। बताया गया कि मेडिकल संचालक और अस्पताल प्रबंधन के बीच सांठगांठ कर मरीजों से अधिक राशि वसूली जा रही है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 8 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 8 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 8 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 9 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 9 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 9 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 10 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 10 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 10 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 10 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!