खबर
Top News

समाज से एक परिवार के निष्कासन का आरोप: इन बातों पर लगाई रोक; जानिये अपनी शिकायत किससे की, किस बात की दी चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 5:06 pm
शेयर करें:
समाज से एक परिवार के निष्कासन का आरोप

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम बंगरेड में यादव (अहीर) समाज के एक परिवार को कथित रूप से समाज से निष्कासित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेंद्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि समाज के पंचों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। युवक ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित धर्म परिवर्तन करने को मजबूर होगा।

नरेंद्र यादव के अनुसार विवाद की शुरुआत डॉक्टर विष्णु प्रसाद यादव के यहां आयोजित एक विवाह समारोह से हुई। समारोह में समाज की ओर से तय 5100 की बजाय 11 हजार चंदे और धर्मशाला किराए को लेकर समाज के वाट्सएप ग्रुप में चर्चा चल रही थी। इसी दौरान नरेंद्र ने ग्रुप में टिप्पणी करते हुए सुझाव दिया कि यदि किसी से गलती हुई है तो उसे स्वीकार कर राशि वापस कर देना चाहिए।

आरोप है कि इस टिप्पणी के बाद समाज के एक पंच के भाई ईश्वरलाल यादव ने उन्हें वाट्सएप कॉल कर अपशब्द कहे और समाज छोड़ने तक की धमकी दी। नरेंद्र का कहना है कि उन्होंने इस व्यवहार की जानकारी ग्रुप में साझा की, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी फोन पर गाली-गलौज और धमकियां देने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित के मुताबिक, बिना उनका पक्ष सुने और बिना निष्पक्ष बैठक किए समाज के वाट्सएप ग्रुप में उनके परिवार को निष्कासित करने का संदेश जारी कर दिया गया। साथ ही गांव में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों और गतिविधियों में उनके परिवार के शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई।

नरेंद्र यादव ने यह भी आरोप लगाया कि समाज की धर्मशाला के किराए और चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं का विरोध करने के कारण कुछ प्रभावशाली लोग उनसे नाराज हो गए थे। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पहले एसपी कार्यालय में भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बाद में समाज की बैठक हुई, लेकिन उसमें उन्हें बुलाया तक नहीं गया और केवल चंदे की राशि वापस कर मामले को खत्म मान लिया गया।

लगातार सामाजिक बहिष्कार और मानसिक दबाव से परेशान नरेंद्र यादव ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान वापस नहीं मिला और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्यायालय का सहारा लेने के साथ परिवार सहित धर्म परिवर्तन पर विचार करेंगे। फिलहाल जिला प्रशासन ने शिकायत को जांच में लेकर उचित वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 4 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 6 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 6 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 7 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 7 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 7 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 7 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 8 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 8 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 8 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 9 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 9 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 9 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 9 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 9 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 9 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!