सराफा में सरकारी सुविधाघर तोड़ने का आरोप: विरोध करने पर दुकानदारों को दी जान से मारने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सराफा थाना क्षेत्र स्थित शिरोमणि मार्केट में नगर निगम के सरकारी सुविधाघर को कथित तौर पर तोड़ने का मामला सामने आया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही विरोध करने वाले दुकानदारों से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मेंद्र राठौर (38), पिता रतनलाल राठौर, निवासी मल्हारागंज ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कल वह वार्ड क्रमांक-69 में नियमित निरीक्षण के दौरान शिरोमणि मार्केट के पीछे स्थित शासकीय सुविधाघर पहुंचे। वहां देखा कि सुविधाघर पूरी तरह तोड़ा जा चुका था। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल संबंधित वार्ड उपयंत्री शैलेंद्र नीम और सीएसआई हिमांशु गुप्ता को दी।
मौके पर मौजूद दुकानदार हरि शिंदे, पिता कुंडलिक शिंदे, निवासी धान गली, गेदर मार्केट तथा गौरव शिव, पिता चंदन शिव, ने बताया कि सुविधाघर से लगी दुकान के मालिक शेफुद्दीन हुसैन, पिता मकबूल हुसैन, निवासी सिरोमणि मार्केट, बड़ा सराफा और उनके भाई मोइनुद्दीन हुसैन, निवासी चंदन नगर, ने सुविधाघर तुड़वाया है।
जब हरी शिंदे और गौरव शिव ने सरकारी निर्माण तोड़े जाने का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने धर्मेंद्र राठौर की शिकायत के आधार पर शैफुद्दीन हुसैन और मोइनुद्दीन हुसैन के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, धमकी देने और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटा रही है।
मौके पर पहुंचे थे पार्षद पति, मामला गरमाया
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद नीता राठौर के पति रामबाबू राठौर सराफा थाना पहुंचे अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचे और मामले को लेकर पुलिस को बताया कि निजी हितों को लेकर आरोपी व्यापारियों ने वर्षों पुराना आम जनों की सुविधा के लिए बनाया गया सुविधाघर तुड़वाया है, जो कि गलत है।
वही आरोपी व्यापारियों का कहना था कि जिस जगह पेशाब घर था। उसके ही पीछे उनकी दुकान लगी हुई थी। वहीं सुविधाघर में जल बहाव की निकासी नहीं की गई थी। जिसके चलते गंदा पानी उनके दुकान में घुसा था।
इस मामले को लेकर उन्होंने निगम और जिम्मेदारों को कई बार शिकायत की लेकिन उनका निराकरण नहीं हो पाया। गंदा पानी भर जाने के कारण वह काफी लंबे समय से व्यापार भी नहीं कर पा रहे थे।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!