उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी करते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
विभाग के अनुसार इन दो दिनों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने खास तौर पर चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। कई स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
चारधाम यात्रा मार्गों विशेषकर केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले पर्वतीय रास्तों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में यात्रियों को बेहद सावधानी के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं।
यात्रा के दौरान प्रशासन, पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
सड़क, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, पुलिस और विद्युत विभागों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान गर्म कपड़े, रेनकोट, जरूरी दवाइयां और पर्याप्त खाद्य सामग्री साथ रखें।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रुकने और अनावश्यक जोखिम न लेने की भी अपील की गई है।
प्रशासन को उम्मीद है कि श्रद्धालुओं के सहयोग, सतर्कता और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन से चारधाम यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू रूप से जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!