शराब, झगड़ा और खून से लाल हुआ घर: भागीरथपुरा में छोटे भाई ने मंझले को उतारा मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

मां अस्पताल से लौटी तो फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला बेटा, आरोपी घर से ही गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में आज सुबह एक परिवार उजड़ गया। शराब के नशे में होने वाले रोज-रोज के झगड़े का अंत इस बार खौफनाक हत्या में हुआ। छोटे भाई ने मंझले की जान ले ली। सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया जब मां अस्पताल से घर पहुंचीं और बेटे को खून से सना फर्श पर पड़ा देखा।
भागीरथपुरा स्थित शीतला माता चौक पर रहने वाले संदीप धरम की उसके छोटे भाई अजय धरम ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक वारदात के समय घर में दोनों भाई ही मौजूद थे।
बड़ा भाई अपनी मां लता के साथ किसी काम से अस्पताल गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप और अजय दोनों शराब पीने के आदी थे।
आए दिन होती थे विवाद और मारपीट... मां लता धरम के अनुसार दोनों भाइयों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। कल रात भी दोनों घर में साथ थे।
मंगलवार सुबह जब वह बड़े बेटे के साथ घर लौटीं तो संदीप का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर में मौजूद आरोपी अजय को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के बाद उसने भागने की कोशिश भी नहीं की। संदीप एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।
हत्या में प्रयुक्त हथियार और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। तीन भाइयों के इस परिवार में अब एक भाई की मौत और दूसरे की गिरफ्तारी के बाद मातम पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!