खबर
Top News

भोजशाला पर फैसले के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: हिंदू पक्ष ने केविएट दाखिल की; अब एकतरफा आदेश पर रोक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मई 2026, 2:49 pm
शेयर करें:
भोजशाला पर फैसले के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। हिंदू पक्ष ने संभावित चुनौती को भांपते हुए सर्वोच्च न्यायालय में केविएट याचिका दाखिल कर दी है, ताकि किसी भी अपील पर सुनवाई से पहले उनका पक्ष भी अनिवार्य रूप से सुना जाए।

यह केविएट ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ की ओर से, राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन के माध्यम से 15 मई को दाखिल की गई। इसकी पुष्टि अधिवक्ता विनय जोशी ने की है। केविएट दाखिल होने का सीधा अर्थ यह है कि यदि मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देता है, तो सुप्रीम कोर्ट बिना हिंदू पक्ष को सुने कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं करेगा।

दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने हाल ही में भोजशाला मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार प्रदान किया था और वर्ष 2003 के उस आदेश को निरस्त कर दिया था, जिसके तहत परिसर में नमाज की अनुमति दी गई थी। इस फैसले के बाद से ही दोनों पक्षों में कानूनी हलचल तेज हो गई थी।

मुस्लिम पक्ष पहले ही संकेत दे चुका है कि वह हाईकोर्ट के विस्तृत, लगभग 240 पन्नों के निर्णय का अध्ययन करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेगा। इसी संभावना को देखते हुए हिंदू पक्ष ने त्वरित रणनीति अपनाते हुए 24 घंटे के भीतर केविएट दाखिल कर दी, जिससे किसी भी एकपक्षीय आदेश की संभावना समाप्त हो गई है।

फैसले में एएसआई द्वारा कराए गए 98 दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण और ऐतिहासिक साक्ष्यों को अहम आधार माना गया था। हिंदू पक्ष का दावा है कि भोजशाला प्राचीन काल में मां वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर और संस्कृत शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। अब इस मामले में आगे की दिशा सुप्रीम कोर्ट में होने वाली संभावित सुनवाई पर निर्भर करेगी, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ अदालत के समक्ष प्रस्तुत होंगे।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 13 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 13 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 14 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 14 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 14 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 15 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 15 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 15 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 15 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 15 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 15 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 15 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 15 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 15 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 16 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 16 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 16 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!