फाइल मंगवाकर रेंजर-एसडीओ को करेंगे तलब: डीएफओ ने रेंजर की मनमानी पर लिया एक्शन; अवैध लकड़ी छोड़ने के मामले में सौदेबाजी का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वन मंडल में रेंजर संगीता ठाकुर द्वारा अवैध लकड़ी माफियाओं को दिए गए संरक्षण और अपने उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का खेल अब उनके लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। जिला वन मंडल अधिकारी लाल सुधाकर सिंह ने इस पूरे भ्रष्टाचार के प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित फाइल मंगवाने की बात कही है।
डीएफओ ने स्पष्ट किया है कि वे स्वयं फाइल की गहन जांच करेंगे और इस सिलसिले में रेंजर संगीता ठाकुर तथा एसडीओ अमित सोलंकी तलब होंगे। रेंजर द्वारा डीएफओ को दी गई झूठी और भ्रामक जानकारी का अब खुलासा होगा।
डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि रेंजर संगीता ठाकुर ने जिस तरह से अवैध लकड़ी से लदे ट्रक (यूपी 32 टीएन 0636) को नियमों को ताक पर रखकर छोड़ा और विभाग को अंधेरे में रखा, वह पूरी तरह अक्षम्य है।
मामले की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डीएफओ ने दोनों अधिकारियों को तलब करने के निर्देश दिए हैं। डीएफओ ने आश्वासन दिया है कि फाइल के अवलोकन और पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि रेंजर ने गलत तथ्यों के आधार पर गुमराह किया है तो उनके खिलाफ कठोर विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दफ्तर में बैठकर ही क्लीन चिट दे दी... रेंजर ठाकुर की संदिग्ध भूमिका ने पूरे विभाग की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। जहां वन विभाग का कर्तव्य माफियाओं के खिलाफ सख्त होना था, वहीं रेंजर ने मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन तक करना उचित नहीं समझा और दफ्तर में बैठकर ही क्लीन चिट देने के काले कारनामे को अंजाम दे दिया।
डीएफओ द्वारा फाइल मंगवाने की बात और रेंजर-एसडीओ को तलब किए जाने के निर्देश से रेंजर संगीता ठाकुर की मुश्किलें बढ़ना तय है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!