खबर
Top News

नेता-अभिनेताओं के बाद अब अधिवक्ता हनीट्रैप के जाल में: फिरौती नहीं देने पर मिली बदनाम करने की धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 फ़रवरी 2026, 2:18 pm
शेयर करें:

क्लाइंट बनकर आई महिला, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग…

10 लाख की मांग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश का कुख्यात हनीट्रैप कांड भले ही समय के साथ सुर्खियों से ओझल हो गया हो, लेकिन इसके साए आज भी नए-नए शिकार तलाश रहे हैं। नेता, अभिनेता और आला अफसरों को फंसाने के बाद अब इस गिरोह ने न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक अधिवक्ता को ही अपने जाल में फंसाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

मामला इंदौर का है, जहां एक महिला खुद को पीड़ित बताकर अधिवक्ता के पास क्लाइंट बनकर पहुंची। सहानुभूति और भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने धीरे-धीरे परिचय बढ़ाया और फिर अपने गिरोह के साथ मिलकर अधिवक्ता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने अधिवक्ता से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इनकार करने पर आरोपियों ने दबाव बढ़ाते हुए धमकियां देना शुरू कर दीं। हद तब पार हो गई, जब गिरोह ने झूठे आरोपों में फंसाने की चेतावनी दी।

मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित अधिवक्ता ने आखिरकार बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह संगठित गिरोह की सुनियोजित साजिश हो सकती है। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जब कानून के जानकार भी इस जाल से नहीं बच पा रहे तो आम आदमी की क्या हालत होगी?

फरियादी अधिवक्ता नवनीत शर्मा ने पुलिस को बताया 29 जनवरी को वह कालिंदी गोल्ड स्थित अपने कार्यालय पहुंचे, जहां सामने पेंटिंग कर रहे राजकुमार सेन नामक मजदूर ने बताया कि उसका पत्नी साक्षी से कई दिन से पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह पत्नी को समझाने में मदद चाहता है।

भरोसा जीतने के लिए उसने पत्नी के कुछ अश्लील फोटो और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट भी अधिवक्ता को दिखाए। पारिवारिक विवाद की बात सुनकर मानवता के नाते अधिवक्ता ने साक्षी को फोन कर पति-पत्नी को आपस में बैठकर मामला सुलझाने की सलाह दी।

कुछ देर बाद साक्षी अपनी एक महिला मित्र के साथ अधिवक्ता शर्मा के कार्यालय पहुंची, जहां साक्षी और राजकुमार ने साथ रहने से इनकार करते हुए तलाक लेने की बात कही। इस पर अधिवक्ता ने दोनों को तलाक की कानूनी प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी। बातचीत के बाद सभी वहां से चले गए।

बाणगंगा थाने में मामला दर्ज
ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान फरियादी नवनीत शर्मा ने बाणगंगा थाने में साक्षी, सागर और ओमप्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 308(3) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10 लाख की मांग से हुआ खुलासा
इसी दिन रात में साक्षी ने अधिवक्ता को फोन कर कहा कि उनके पास उसके पति द्वारा दिए गए अश्लील फोटो हैंं। इसके साथ ही उसने आरोप लगाया कि तलाक के नाम पर अधिवक्ता ने 10 लाख रुपए मांगे, जो वह नहीं दे सकती।

इस दौरान ही अधिवक्ता को साक्षी की मंशा पर संदेह हो गया, क्योंकि उन्होंने केवल कोर्ट फीस और लीगल ओपिनियन की बात कही थी। अचानक कॉल किसी अन्य व्यक्ति ने ले लिया, जिसने खुद को अधिवक्ता सागर बताया।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 17 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 17 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 17 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 17 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 17 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 18 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 18 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 18 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 18 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 18 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 18 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 18 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 18 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 18 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 18 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 19 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 19 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!