खबर
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन: स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 2:11 pm
शेयर करें:
MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। MBBS इंटर्न डॉक्टरों के बाद अब AYUSH इंटर्न डॉक्टरों ने भी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को 100 से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।

इतने रुपए स्टाइपेंड दिया जा रहा
प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि मध्य प्रदेश में AYUSH इंटर्न को फिलहाल 9,383 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है। उनका दावा है कि कई अन्य राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को इससे कहीं ज्यादा राशि मिल रही है।

कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 100 से अधिक AYUSH इंटर्न डॉक्टर कलेक्ट्रेट पहुंचे। डॉक्टरों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन शुरू कर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग रखी। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और पुलिस बल तैनात किया गया। डॉक्टरों को मुख्य गेट के बाहर ही रोका गया।

दूसरे राज्यों का उदाहरण देकर बढ़ोतरी की मांग
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने अलग-अलग राज्यों में मिलने वाले स्टाइपेंड के आंकड़े भी सामने रखे। उनके मुताबिक पश्चिम बंगाल – ₹33,099, ओडिशा – ₹30,000, तेलंगाना – ₹29,792, बिहार – ₹27,000, आंध्र प्रदेश – ₹25,906, केरल – ₹23,000, कर्नाटक – ₹22,500, असम और महाराष्ट्र – ₹18,000, छत्तीसगढ़ – ₹15,900, पंजाब और उत्तराखंड – करीब ₹15,000, राजस्थान – ₹14,000 + DA, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश – करीब ₹10,000, मध्य प्रदेश – ₹9,383 ये आंकड़े प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों द्वारा बताए गए हैं।

MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ने के बाद AYUSH डॉक्टरों की मांग
AYUSH डॉक्टरों का प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में भोपाल में MBBS इंटर्न डॉक्टर भी स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन करीब तीन दिन चला था।

प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विवाद हुआ था। पुलिस कार्रवाई के बाद दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किए जाने और जांच के लिए टीम गठित किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

इसके बाद MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50 प्रतिशत बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग स्वीकार किए जाने की बात सामने आई थी।

अब AYUSH इंटर्न की सरकार से मांग
AYUSH इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में मिलने वाले स्टाइपेंड के बीच काफी अंतर है। उनका कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान काम और जिम्मेदारियों को देखते हुए स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद अब डॉक्टर सरकार से स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर निर्णय की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पर सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

संबंधित समाचार

TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

2 minutes ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

4 minutes ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

8 minutes ago
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

8 minutes ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

26 minutes ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

33 minutes ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

37 minutes ago
विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा
Top News

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

41 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

42 minutes ago
जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम
Top News

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

42 minutes ago
इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

about 1 hour ago
वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी
Top News

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का

about 1 hour ago
5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग
Top News

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

about 1 hour ago
भारत ने एशियन गेम्स  में रचा इतिहास
Top News

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

about 1 hour ago
अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा
Top News

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

about 1 hour ago
वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप
Top News

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

about 1 hour ago
100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही
Top News

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

about 2 hours ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

about 2 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!