कनाड़िया के बाद अब श्रीजी वैली की तरफ भागा तेंदुआ: सर्च ऑपरेशन जारी; वन विभाग की टीम कर रही देवगुराड़िया के जंगलों में घेराबंदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया और बिचौली मर्दाना में चौबीस घंटें से जारी तेंदुए का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुन्नीबाई के घर के बाथरूम से दीवार लांघकर भागे वन्यजीव की लोकेशन अब सीधे श्रीजी वैली कॉलोनी की तरफ मिलने से पूरे इलाके में हाई अलर्ट जैसी स्थिति बन गई है।
वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें इस नए इनपुट के बाद श्रीजी वैली से लेकर देवगुराड़िया की पहाड़ियों तक फैले पूरे रूट पर सर्चिंग कर रही हैं, ताकि आबादी के बीच मंडरा रहे इस खतरे को जल्द से जल्द काबू किया जा सके।
इस बीच वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कनाड़िया में पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर पूरी सुरक्षा जांच की। वन विभाग के रेंजर योगेश ने बताया कि तेंदुआ बाथरूम की दीवार फांदकर मुख्य आबादी से निकल चुका है, जिसके बाद घर में बंद बुजुर्ग मुन्नीबाई और उनके मानसिक रूप से बीमार पोते को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों करीब एक घंटे तक घर के अंदर खौफ के साए में कैद रहे।
कनाड़िया के रहवासी रातभर सो नहीं सके
प्रत्यक्षदर्शी छात्र अभिषेक जाधव और स्थानीय निवासी आशुतोष चौहान के अनुसार तेंदुए की आमद और उसके भागने की खबर के बाद से कनाड़िया की जनता रातभर सो नहीं सकी, लोग डंडे और टॉर्च लेकर छतों और गलियों में पहरा देते नजर आए।
कनाड़िया थाना पुलिस और वन विभाग का अमला संयुक्त रूप से थर्मल ड्रोन और आधुनिक पिंजरों के साथ कटीली झाड़ियों और देवगुराड़िया के जंगली रास्तों पर तेंदुए के पगमार्क खंगाल रहा है।
चूंकि घटनास्थल से मुख्य वन क्षेत्र की दूरी मात्र आधा किलोमीटर है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ रिहायशी इलाकों से होते हुए वापस पहाड़ियों की तरफ रुख कर रहा है।
सुरक्षा के मद्देनजर श्रीजी वैली और आसपास के रहवासियों को अलर्ट रहने और वन विभाग की टीम को सहयोग करने की अपील की गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में गश्त और निगरानी स्थाई रूप से बढ़ाने की पुरजोर मांग की है।
संबंधित समाचार

बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त:विभाग से 4 हफ्ते में पूरा रिकॉर्ड और जवाब मांगा; सुनवाई अगले माह

कार से करोड़ों की ड्रग्स बरामद:पुलिस ने 5 किमी तक किया पीछा; फायरिंग कर जंगल में भागे तस्कर

आईसीयू में मरीज की मौत के बाद बवाल:डॉक्टर से मारपीट; मेडिकल उपकरण फेंके, नर्सिंग स्टाफ ने भागकर बचाई जान

सब इंजीनियर भर्ती में बड़ा बदलाव:सैकड़ों पदों की एक्जाम निरस्त; नए पद जुड़ने के बाद फिर होगी परीक्षा

कर्मचारियों ने घेरा नगर निगम मुख्यालय:तीन दिन में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी

ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा:इस सरकार ने तीन बड़ी कंपनियों पर कसा शिकंजा

नदियां बन रहीं सीवेज की नाली:सैकड़ों निकायों में एसटीपी नहीं; नर्मदा-क्षिप्रा-चंबल में गंदा पानी

मिलावटखोरों पर शिकंजा:खाद्य विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई; 1 हजार किलो से ज्यादा माल मिला

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा

फर्जी सिम गिरोह का खुलासा:एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचते थे; दो आरोपी गिरफ्तार

शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत:7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया

कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल:सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!