खबर
Top News

कोरोना के बाद अब इस वायरस का कहर: 80 मौतों से मचा हड़कंप; WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मई 2026, 12:39 pm
शेयर करें:
कोरोना के बाद अब इस वायरस का कहर

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांगो के पूर्वी इतुरी प्रांत में इबोला वायरस ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया है। अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 246 संदिग्ध मामलों ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्थिति को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है, हालांकि इसे फिलहाल महामारी की श्रेणी में नहीं रखा गया है।

8 मामलों की पुष्टि हो चुकी
कांगो के स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर कंबा के अनुसार, इस संक्रमण का पहला मामला एक नर्स से जुड़ा माना जा रहा है, जिसकी 24 अप्रैल को मौत हुई थी। जांच में अब तक इबोला के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

स्ट्रेन पहले के जायरे स्ट्रेन से अलग
बीमारी तेजी से बुनीया, रवामपारा और मोंगवालू इलाकों में फैल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सामने आया बुंडीबुग्यो स्ट्रेन पहले के जायरे स्ट्रेन से अलग है, जिससे चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि मौजूदा कई टीके और उपचार जायरे स्ट्रेन को ध्यान में रखकर विकसित किए गए थे।

डरावने होते जा रहे हैं हालात
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हालात बेहद डरावने होते जा रहे हैं। बुनीया निवासी जीन मार्क असिम्वे ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में लगातार मौतें हो रही हैं और कई बार एक ही दिन में कई अंतिम संस्कार करने पड़ रहे हैं।

पड़ोसी देशों तक पहुंचने लगा खतरा
हालांकि बाजार और सार्वजनिक गतिविधियां अभी भी सामान्य रूप से जारी हैं। इबोला का खतरा अब पड़ोसी देशों तक पहुंचने लगा है। युगांडा में कांगो से जुड़े एक संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि दक्षिण सूडान और केन्या ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

पहली बार 1976 में सामने आया था वायरस
केन्या सरकार ने सभी एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी तेज कर दी है और विशेष स्वास्थ्य टीमें तैनात की हैं। इबोला वायरस पहली बार 1976 में अफ्रीका में सामने आया था। यह संक्रमित व्यक्ति के खून, उल्टी और शरीर के अन्य तरल पदार्थों के संपर्क से फैलता है।

11 हजार से अधिक लोगों की गई थी जान
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीमारी में मृत्यु दर 25% से 90% तक हो सकती है। 2014-16 के पश्चिम अफ्रीका इबोला प्रकोप को अब तक का सबसे घातक माना जाता है, जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों की जान गई थी। अब नए स्ट्रेन के सामने आने से वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियां फिर अलर्ट मोड में हैं।

संबंधित समाचार

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

10 minutes ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

12 minutes ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

13 minutes ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

18 minutes ago
‘राज’ के लिए ‘अराजकता’
Top News

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

24 minutes ago
सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले
Top News

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

31 minutes ago
NPCI का बड़ा फैसला
Top News

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

37 minutes ago
डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

42 minutes ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

about 1 hour ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 2 hours ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

about 2 hours ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 2 hours ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 2 hours ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 2 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 2 hours ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 3 hours ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!