अधिवक्ताओं ने जाना साइबर सुरक्षा का कानूनी और डिजिटल मंत्र: पुलिस का "Safe Click 2.0" अभियान; सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का किया आह्वान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित "Safe Click 2.0" अभियान के अंतर्गत शहरभर में विभिन्न साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला कोर्ट बार एसोसिएशन, इंदौर में अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के स्टाफ के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश दंडोतिया ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के बदलते स्वरूप तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, फेक इन्वेस्टमेंट स्कीम, ओटीपी फ्रॉड, स्क्रीन शेयरिंग एप्स, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को डिजिटल दुनिया में सतर्क, सजग और जिम्मेदार व्यवहार अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित की सहायता की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं एवं बार स्टाफ ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
संबंधित समाचार

15 वर्षीय लड़की की हत्या:पुलिस जांच में जुटी

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!