वीडियो देखिये, एक्टर से नेता बने शख्स अब तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री: शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका; राहुल गांधी भी रहे मौजूद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, चेन्नई।
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय, जिन्हें 'थलपति विजय' के नाम से जाना जाता है, ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ। विजय ने तमिल भाषा में शपथ ली।
राज्यपाल ने शपथ के दौरान टोका
शपथ लेते समय एक रोचक क्षण सामने आया। विजय निर्धारित शपथ-पाठ के अलावा अतिरिक्त बातें बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें तत्काल टोक दिया और कहा कि जो लिखकर दिया गया है, केवल वही पढ़ें।
9 मंत्रियों ने भी ली शपथ
विजय के साथ 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना। ये सभी TVK के विधायक हैं। पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी विधायक को अभी शामिल नहीं किया गया है।
राहुल गांधी भी रहे मौजूद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समारोह में शामिल हुए। इसके लिए वे दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना हुए थे।
कैसे बनी सरकार
VCK और IUML के बिना शर्त समर्थन के बाद TVK के पास 120 विधायक हो गए, जो बहुमत के 118 के आंकड़े से दो अधिक है। कांग्रेस और वामदलों ने भी विजय को समर्थन दिया। शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन-पत्र सौंपे, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।
ऐतिहासिक जीत
मात्र दो साल पहले बनी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया और DMK व AIADMK की पुरानी पकड़ को तोड़ दिया। तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार कोई गैर-द्रविड़ दल सत्ता में आया है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस के एम. भक्तवत्सलम राज्य के मुख्यमंत्री थे।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!