राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों समेत पांच पर कार्रवाई: ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसते मिले; पुलिस ने भेजा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ क्षेत्र में होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब परोसने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों के ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही थी। कार्रवाई के बाद पांचों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल भेज दिया गया।
टेबल पर शराब पीते मिले लोग
शुक्रवार रात राऊ क्षेत्र में पुलिस की टीम होटल, ढाबों और लॉज की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम राजा भोज ढाबे पहुंची। यहां कुछ लोग टेबल पर बैठकर शराब पीते मिले। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ढाबे पर शराब परोसने के लिए वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू की।
पांच लोगों पर केस, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने की पुष्टि होने पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें सचिन रघुवंशी, विपिन रघुवंशी, शिव यादव, शुभम और विशाल शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की और उन्हें जेल भेज दिया।
कर्मचारियों की जानकारी भी नहीं देने का आरोप
पुलिस के मुताबिक ढाबा संचालकों द्वारा वहां काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी थाने में उपलब्ध नहीं कराई गई थी। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है।
होटल-ढाबों की चेकिंग जारी रहेगी
राऊ थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से होटल, ढाबों और लॉज की लगातार जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने या पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!