604 बदमाशों पर कार्रवाई 195 शराबी ड्राइवर पकड़ाए: वीकेंड पर पुलिस का बड़ा एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधियों, नशाखोर वाहन चालकों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इंदौर पुलिस ने वीकेंड पर अब तक का बड़ा अभियान चलाया। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात कमिश्नरेट पुलिस ने चारों जोन में एक साथ विशेष चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 604 बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
अभियान के दौरान 195 शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि कई फरार वारंटी, हथियारबंद आरोपी और नशे के कारोबार से जुड़े लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए विशेष अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस बल ने शहरभर में हॉट स्पॉट, शैडो एरिया, मल्टियों और संवेदनशील इलाकों की घेराबंदी कर चेकिंग की। देर रात तक चली कार्रवाई में ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए भी निगरानी रखी गई।
207 वारंटी गिरफ्तार, कई महीनों से फरार आरोपी भी धराए
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 207 वारंट तामील कराए गए। लंबे समय से फरार कई आरोपियों को भी इस दौरान गिरफ्तार किया गया। सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 195 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अवैध हूटर लगाकर घूम रहे दो चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाया गया। वहीं 55 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी बड़ी संख्या में चालानी कार्रवाई की गई।
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में कनाड़िया पुलिस ने एक आरोपी को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक तलवार और एक गुप्ती के साथ दो अन्य आरोपियों को पकड़कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
शराब और गांजा पीते मिले आरोपी
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 11 लोगों और गांजा पीते हुए मिले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। वहीं अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब जब्त कर आरोपियों को पकड़ा गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों को थानों में बुलाकर उनके डोजियर अपडेट किए। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 125 बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!