खबर
Top News

मसीहा बनकर शिक्षाविद् मौत के मुंह से खींच लाई जिंदगी: गहरे गड्ढे में तड़पती रहीं दो बेटियां; भीड़ बनी रही तमाशबीन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मई 2026, 4:24 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-उज्जैन रोड पर कल सुबह इंसानियत शर्मसार होती रही और संवेदनाएं दम तोड़ती नजर आईं। करीब चार फीट गहरे गड्ढे में गिरी दो युवतियां दर्द से चीखती-कराहती रहीं, लेकिन भीड़ सिर्फ तमाशा देखती रही।
दुर्घटना में दोनों युवतियों के पैर टूट चुके थे। तभी एक महिला शिक्षाविद् और उनके बेटे ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए हालात अपने हाथ में लिए और जो किया, उसने मौत के मुंह से दो जिंदगियां छीन लीं।

जानकारी के अनुसार पिता की तबीयत खराब होने के चलते भीलवाड़ा (राजस्थान) में कार्यरत शिक्षाविद् कुसुम नवाल कुछ दिनों से बेटे हर्ष (माहेश्वरी) के साथ इंदौर आई हुई है। कल सुबह कुसुम, बेटे हर्ष, मुंहबोली बेटी पूजा ठाकुर और उनकी बच्ची के साथ महाकाल दर्शन के लिए अपनी कार से उज्जैन के लिए निकली थी।

चारों इंदौर-उज्जैन रोड पर तपोवन चौराहे के पास पहुंचे थे कि वहां इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के साथ निर्माणाधीन पुल के पास डायवर्शन के मोड पर सड़क किनारे लोगों की भीड़ देखी। किसी के साथ हुए संभावित हादसे की संभावना के चलते कुसुम और हर्ष कार से उतरे तो देखा करीब चार फीट गहरे गड्ढे में दो युवतियां दर्द से कराह रही हैं।

उनके पास जुपिटर गाड़ी (मोपेड) गड्ढे में ही आड़ी पड़ी थी। उससे लगातार पेट्रोल रिस रहा था। पूछताछ में पता चला करीब 20 मिनट पहले युवतियां अनियंत्रित होकर मोपेड सहित गड्ढे में जा गिरी थीं। दोनों मदद का रास्ता देख रही थीं, लेकिन कोई उन्हें गड्ढे में उतरकर निकाल नहीं रहा था।

ऐसे में कुसुम नवाल और बेटे हर्ष माहेश्वरी ने मोर्चा संभाला। एक युवती के घुटने के नीचे का मांस बुरी तरह फटकर लटक गया था। दूसरी युवती के एक पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह मुड़ चुका था। दूसरे पैर में भी फ्रैक्चर नजर आ रहा था। उन्होंने लोगों से तत्काल एंबुलेंस को सूचना देने को कहा।

हालांकि, इस बीच एंबुलेंस का इतंजार करने के बजाय कुसुम नवाल ने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया। उन्होंने अपनी कार से बेडशीट निकलवाई और पेट्रोल पंप से गत्ते (कार्ड बोर्ड) मंगवाकर घायल युवतियों के अंगों को सुरक्षित किया, ताकि अस्पताल ले जाते समय स्थिति और न बिगड़े।

जिसके घुटने का मांस पूरी तरह लटक गया था। उसकी आंखों पर पट्टी बांधी गई। इसके बाद लोगों की मदद से दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लगने लगी और लोगों की भीड़ भी जुट गई। यह देख हर्ष माहेश्वरी ने मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक कंट्रोल और यातायात सुचारू कराया।

इस बीच कुसुम नवाल ने एम्बुलेंस चालक से निरंतर संपर्क बनाए रखा। उन्होंने अपनी कार में हमेशा रखी जाने वाली मेडिकल किट बुलवाई और बहुत ही प्राथमिक उपचार करते हुए युवतियों को हिम्मत बंधाई। एंबुलेंस आने पर दोनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जब तक उनका इलाज शुरू नहीं हुआ।

वहीं पर मौजूद रही। इलाज शुरू होने के बाद ही कुसुम नवाल परिवार सहित वहां से रवाना हुई। इस दौरान राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कुसुम नवाल और हर्ष माहेश्वरी के तुरंत लिए निर्णय और सेवा भावना की प्रशंसा भी की।

एंबुलेंस बुलाना ही काफी नहीं, धैर्य और सूझबूझ भी जरुरी
कुसुम नवाल ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि संकट के समय केवल एंबुलेंस बुलाना ही काफी नहीं होता, बल्कि चिकित्सा सहायता मिलने तक धैर्य और सूझबूझ से किया गया प्राथमिक उपचार ही गंभीर घायल की जान बचा सकता है। घायल युवतियां नौकरीपेशा हैं।

एक का नाम यशी है, जिसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। वहीं दूसरी का नाम आंचल है, उसका एक पैर फ्रैक्चर हुआ है। दोनों युवतियां दिल्ली की थीं और उज्जैन घूमने आई थीं। महाकाल दर्शन के बाद दोनों ओंकारेश्वर भी दर्शन करके आ चुकी थीं और उज्जैन के अन्य दर्शन स्थलों को देखने के लिए दोनों ने उज्जैन से ही मोपेड किराए से ली थी।

सूचना पर यशी के परिवार से उसका भाई फ्लाइट से उज्जैन आ गया था। फिलहाल दोनों युवतियां एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार

राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

1 minute ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

5 minutes ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

33 minutes ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

39 minutes ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 1 hour ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 1 hour ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 1 hour ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 1 hour ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 1 hour ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 1 hour ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 1 hour ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 1 hour ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 2 hours ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 2 hours ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 2 hours ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!