ड्रग्स सप्लाई करने फॉर्च्यूनर से आया आरोपी हुआ गिरफ्तार: कॉस्मेटिक शॉप कर्मचारी निकला तस्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने फॉर्च्यूनर कार में एमडी ड्रग्स सप्लाई करने आए युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 11.12 ग्राम एमडी ड्रग्स, डिजिटल तौल मशीन, मोबाइल फोन व कार जब्त की गई। जब्त सामान की कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई गई है।
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवालय रोड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में कार में बैठा है। टीम मौके पर पहुंची तो फॉर्च्यूनर कार में बैठा युवक पुलिस को देख घबरा गया।
शक होने पर उसे घेराबंदी कर रोका और तलाशी ली तो कार के सीलिंग बॉक्स के पास एक पारदर्शी पन्नी में 11.12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। वहीं हैंडब्रेक के पास से डिजिटल तौल मशीन मिली।
आरोपी नंदकिशोर वोरा उर्फ वंश निवासी मूसाखेड़ी ने बताया वह 12वीं तक पढ़ा है और एक कॉस्मेटिक शॉप में काम करता है।
जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के लालच में वह ड्रग्स बेचने लगा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उससे ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
25 प्रकरणों में अब तक 39 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक मादक पदार्थों के खिलाफ 25 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी त्रिपाठी के मुताबिक शहर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं कुछ मामले में फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!