खबर
Top News

आरोपी सौतेला मामा बचा: पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में भेजा जेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 मई 2026, 6:00 pm
शेयर करें:
आरोपी सौतेला मामा बचा

एसीपी ने नहीं दी राहत, युवती को धमकाने के आरोपों के बीच आरोपी अब कुछ दिन काटेगा जेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाई है। छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों में गिरफ्तार आरोपी सौतेले मामा को जमानती धाराओं में राहत मिलने के बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। एसीपी स्तर पर भी आरोपी को राहत नहीं मिली।

जानकारी के मुताबिक, अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला ने सुदामा नगर निवासी विपिन कोठारी पर छेड़छाड़, मानसिक प्रताड़ना और भावनात्मक शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया था।

मामला नोटिस और जमानती धाराओं का होने के कारण आरोपी को प्रारंभिक राहत मिल गई, लेकिन पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भिजवा दिया। कल आरोपी के वकील ने एसीपी अन्नपूर्णा के पास उसकी जमानत के लिए आवेदन लगाया था जिसे एसीपी ने जमानत देने से मना कर दिया। आरोपी को कुछ दिन जेल की हवा खानी पड़ेगी।

इधर, पीड़िता ने भी आरोपी मामा पर सख्त कार्रवाई करने के लिए आला अधिकारियों के दरवाजे खटखटाना चालू कर दिए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर मामूली धारा में केस दर्ज किया जिसके चलते उसे राहत मिल रही है, हालांकि एसीपी साहब ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे जमानत नही दी हैं।

यह था मामला
महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी का बचपन से परिवार में आना-जाना था और वह उसे मामा कहती थी। कोरोना काल में आर्थिक संकट के दौरान आरोपी ने मदद की, लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह धीरे-धीरे उसके निजी और वैवाहिक जीवन में दखल देने लगा।

महिला का आरोप है कि आरोपी पिछले एक साल से उसे मानसिक रूप से कमजोर कर पति, पीहर और रिश्तेदारों से दूर करने की कोशिश कर रहा था। वह लगातार ऐसा माहौल बना रहा था कि पीड़िता पूरी तरह उसी पर निर्भर हो जाए।

पीड़िता ने आरोपी की मुंहबोली बेटी और ड्राइवर पर भी धमकाने के आरोप लगाए। पीड़िता ने बताया कि वह उसे धमकाते थे जो कि तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, थाना और जेल दोनों सेट कर लेंगे।

हालांकि, मामले में पीड़िता के शिकायत करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

संबंधित समाचार

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Top News

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

27 minutes ago
प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर
Top News

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

36 minutes ago
मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 3 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 18 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 18 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 18 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 18 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 18 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 18 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 18 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 19 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 19 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 19 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 19 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 19 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!