खबर
Top News

चार साल में 70 लाख रुपए की वसूली कर चुका है गुंडा मुख्तियार: पार्टनर भी बना आरोपी; कब्जेबाज को भेजा जेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 4:23 pm
शेयर करें:
चार साल में 70 लाख रुपए की वसूली कर चुका है गुंडा मुख्तियार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने भले ही हिस्ट्रीशीटर मुख्तियार शेख को रिमांड पूरा होने पर कल जेल भिजवा दिया, लेकिन पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी ने अफसरों को सकते में डाल दिया है। खुलासा हुआ कि मुख्तियार द्वारा कब्जा की गई जिन छह दुकानों और गोडाउन को अफसरों ने परसों सील किया था।

वे सभी किराए पर चल रही थीं और उनसे चार साल से प्रतिमाह करीब डेढ़ लाख रुपए किराए के रूप में वसूले जाते थे, जो कि मुख्तियार के इशारे पर उसका पार्टनर वसूलता था। ये किराया चार साल से वसूला जा रहा था, जो करीब 70 लाख से ज्यादा है।

क्राइम ब्रांच ने राधिका कुंज कॉलोनी में कब्जेबाजी के मामले में स्वर्णबाग कॉलोनी निवासी गुंडे मुख्तियार शेख को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। 24 अगस्त को राधिका कुंज कॉलोनी जाकर टीआई जितेंद्र यादव ने उसके कब्जे की टीन शेड से बनी छह दुकानों व गोदामों को सील किया था।

सील की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपए बताई गई थी। कार्रवाई के दौरान मुख्तियार शेख सील की गई दुकानों और गोदामों के खरीदी और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज नहीं दे पाया था। कल रिमांड पूरा होने पर मुख्तियार शेख को जेल भिजवा दिया गया। वहीं क्राइम ब्रांच ने मामले में केस में पुनासा के पास रहने वाले प्रफुल्ल पाटील को भी आरोपी बनाया है।

अवैध रूप से वसूल चुका है 72 लाख रुपए किराया... जानकारी के अनुसार प्रफुल्ल मुख्तियार शेख का पार्टनर है और उसी के इशारे पर चार साल से सभी दुकानों और गोदामों का किराया वसूल रहा था, जो कि करीब डेढ़ लाख रुपए महीने के आसपास है यानी कुल 72 लाख रुपए किराया अवैध रूप से वसूला जा चुका है। बताते हैं टीन शेड की जिन दुकानों और गोदामों को सील किया गया है उनमें एक में गैरेज, दो डेंटिंग-पेंटिंग की दुकानें, एक मुख्तियार शेख के खुद के कब्जे की फर्नीचर की बड़ी दुकान, एक ऑयल पेंट की दुकान और एक में ऑफिस बना हुआ है।

प्रफुल्ल पाटील को भी करेंगे गिरफ्तार... मुख्तियार को लेकर चार प्लॉट का केस दर्ज हुआ है। मौके पर पहुंचने पर तीन अन्य प्लॉट के दस्तावेज भी मिले, जिसके आधार पर संपत्तियां सीज की गई हैं। मामले में निगम व राजस्व विभाग से जानकारी मांगी गई है। जांच में सामने आया है कि कुछ प्लॉट 10 हजार वर्गफीट से अधिक के हैं, जबकि कुछ का क्षेत्रफल 2 हजार से 5 हजार वर्गफीट के बीच है। जल्द ही प्रफुल्ल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह था मामला
उल्लेखनीय है कि साल 2020 में विजय नगर पुलिस ने एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने और टॉयलेट सीट में मुंह डलवाकर पीटने और धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया था। तब एलआईजी-खजराना लिंक रोड स्थित अयोध्यापुरी कॉलोनी और राधिका कुंज कॉलोनी को उसके अवैध कब्जों से मुक्त कराया था।

जेल से छूटने के बाद साल 2022 में मुख्यितार शेख एक बार फिर कब्जेबाजी पर उतर आया था। हाल ही में राधिका कुंज कॉलोनी के कुछ प्लॉट मालिकों और व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुख्तियार शेख की शिकायत की थी।

आरोप था कि नए थाना परिसीमन के बाद वर्तमान में एमआईजी थाने के 35 से ज्यादा अपराधों से लदे सूचीबद्ध बदमाश मुख्तियार शेख ने उनके प्लॉटों पर सालों से कब्जा कर रखा है। वहां दुकानें और गोदाम बना लिए हैं।

लोगों से मोटा किराया वसूल रहा है और कब्जेबाजी छोड़ने के एवज में मोटी रकम मांग रहा है। मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्तियार शेख पर केस दर्ज कर 23 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया था।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 5 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 6 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 6 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 6 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 6 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 7 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 7 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 7 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 7 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 7 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 7 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 7 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 7 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!