देखिये वीडियो, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा: नंदी हॉल में की घुसने की कोशिश; बैरिकेडिंग तोड़कर दानपेटियों पर चढ़े, सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को कांवड़ लेकर पहुंचे कुछ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कांवड़ यात्रियों ने जबरन नंदी हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की।
सुरक्षा कर्मचारियों के साथ की मारपीट
सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मामला बढ़ गया और कथित तौर पर कांवड़ यात्रियों ने सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
चार सुरक्षाकर्मी घायल
घटना के दौरान नंदी हॉल की बैरिकेडिंग और मंदिर परिसर में लगाए गए कुछ व्यवस्थात्मक अवरोध क्षतिग्रस्त हो गए। मारपीट में चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल भेजा गया।
बैरिकेड गिरने से सुरक्षाकर्मी का पैर फ्रैक्चर
घटना के दौरान बैरिकेडिंग टूटकर गिरने से एक सुरक्षाकर्मी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं दूसरे कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य दो सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें लगी हैं।
हंगामे के चलते मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सुरक्षा कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
नंदी हॉल की व्यवस्था तोड़ने का आरोप
मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, कुछ लोगों ने नंदी हॉल में लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और व्यवस्थाओं के लिए लगाए गए अवरोध क्षतिग्रस्त कर दिए।
गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया
समिति का आरोप है कि उपद्रव के दौरान दान पेटियों को भी इधर-उधर किया गया और कुछ लोगों ने निर्धारित व्यवस्था के विपरीत गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया। रोकने पर सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट की गई।
मंदिर प्रशासन ने जताई नाराजगी
घटना को मंदिर प्रबंध समिति ने गंभीरता से लिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़, बैरिकेडिंग तोड़ना, मंदिर संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए दर्शन व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है और किसी को भी धार्मिक यात्रा या आस्था की आड़ में सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान
मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से हंगामे में शामिल लोगों की पहचान की जा सकती है। पहचान होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
समिति ने कहा है कि मंदिर की सुरक्षा, संपत्ति और निर्धारित दर्शन व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!