स्कूलों और मंदिर के पास कैफे में अनैतिक गतिविधियों का आरोप: रहवासियों में नाराजगी; पुलिस से कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक-9 में गरिमा स्कूल के आसपास संचालित कुछ कैफे सेंटरों को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी है। रहवासियों का आरोप है कि इन कैफे में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और महिलाओं को भी असहजता महसूस होती है।
तीन स्कूल और मंदिर के बीच कैफे को लेकर आपत्ति
स्थानीय लोगों के मुताबिक कैफे सेंटरों के आसपास गरिमा स्कूल, वात्सल्य स्कूल और मेरलिन स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में मंदिर भी स्थित है। मुख्य सड़क होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।
वीडियो ने दिखी आपत्तिजनक चीजें
रहवासियों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और क्षेत्र से गुजरने वाली महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इन कैफे सेंटरों की गतिविधियों की जांच जरूरी है। रहवासियों ने कैफे में होने वाली अनैतिक गतिविधियों से जुड़ा वीडियो भी बनाया है, जिसमें आपत्तिजनक चीजें दिखाई दें रही है।
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैफे में चल रही गतिविधियों को लेकर पुलिस को शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि संबंधित कैफे में गतिविधियां जारी हैं।
रहवासियों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में युवक-युवतियां इन कैफे में आते हैं। कैफे के संचालन की पुलिस तथा प्रशासन को जांच करनी चाहिए।
रहवासियों ने की जांच और कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्कूलों और धार्मिक स्थल के आसपास संचालित कैफे सेंटरों की गतिविधियों की जांच की जाए।
रहवासियों का कहना है कि उनका विरोध किसी वैध कैफे संचालन के खिलाफ नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि स्कूल और मंदिर के आसपास सार्वजनिक व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन हो।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!