डेयरी में गंदगी मिलने पर 50 हजार रु. जुर्माना वसूला: साफ-सफाई न रखने पर दी सील करने की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड 47 स्थित दुबे का बगीचा इलाके में संचालित गिरिराज डेयरी लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए आफत बनी हुई थी। दूध के नाम पर स्वच्छता के तमाम दावों को ठेंगा दिखाने वाली इस डेयरी के आसपास इस कदर गंदगी फैली थी कि आम लोगों का सांस लेना तक दूभर हो चुका था।
क्षेत्र के रहवासी कई दिनों से डेयरी की बदबू, मक्खियों के जमावड़े और जगह-जगह फैले गोबर व दूषित पानी से त्रस्त थे। कई बार समझाइश देने के बाद भी जब डेयरी संचालक के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, तब आक्रोशित रहवासियों ने इसकी सीधी शिकायत नगर निगम के आला अधिकारियों से कर दी।
शिकायत मिलते ही हरकत में आई निगम की टीम ने गिरीराज डेयरी पर छापा मारा। जोन-09 की एचएमएस टीम के साथ स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े, सीएसआई वीरेंद्र सिंह चौहान, सहायक सीएसआई अनुज पवार और वार्ड दरोगा देवेंद्र बागले अचानक निरीक्षण करने पहुंचे।
अधिकारियों के अचानक धमकने से डेयरी परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जो नजारा सामने आया, वह बेहद चौंकाने वाला था। डेयरी के भीतर और बाहर चारों तरफ भयंकर गंदगी पसरी हुई थी।
नालियां जाम थीं, दूषित पानी सड़ांध मार रहा था और जिस जगह दूध का रख-रखाव किया जा रहा था, वहां भयानक स्थितियां बनी हुई थीं। जनस्वास्थ्य से सीधे खिलवाड़ के इस रवैये को देख अधिकारियों का पारा चढ़ गया।
अधिकारियों ने मौके पर ही गिरिराज डेयरी के संचालक की क्लास ली और 50 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य सीएसआई ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यह केवल एक आर्थिक दंड है, अगर इसके बाद भी डेयरी संचालक ने अपने ढर्रे में बदलाव नहीं किया और आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान नहीं रखा तो डेयरी को पूरी तरह सील कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!