खबर
Top News

4 हजार किलो सामग्री जब्त: बिना लाइसेंस चल रही दुकान पर ताला; खाद्य सुरक्षा विभाग ने 6 ठिकानों पर की कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
4 हजार किलो सामग्री जब्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा क्षेत्र में कल खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 4,000 किलोग्राम संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश और अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने खाद्य सामग्री बनाने वाले परिसरों और दुकानों की जांच की। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस के चल रही एक निर्माण इकाई में काम तत्काल रोक दिया गया।

मल्हारगंज एसडीएम निधि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर रुचि जाट, तहसीलदार सपना शर्मा, अजय अहिरवाल और सहदेव मौर्य की संयुक्त टीम ने विशाल नगर स्थित मेसर्स न्यू एनके चना-परमल की जांच की।

परिसर में चना, मूंगफली और परमल तैयार किया जा रहा था, जहां प्रोपराइटर मुकेश कुमार जायसवाल मौजूद मिले। अत्यधिक गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में काम मिलने पर 1,950 किलोग्राम सामग्री (अनुमानित कीमत 2.50 लाख) जब्त कर 5 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

इसके अलावा बाणगंगा की अन्य जगहों पर भी खाद्य विभाग की टीम ने जांच की। शिवम ट्रेडर्स से 280 किलोग्राम मूंगफली जब्त कर 4 नमूने लिए गए। अमरनाथ चना-परमल भंडार से 1,377 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त कर 4 सैंपल सील किए गए। वहीं, राजकुमार जायसवाल के ठिकाने पर खाद्य पंजीयन या लाइसेंस नहीं पाया गया। टीम ने यहां से 300 किलोग्राम मूंगफली और 150 किलोग्राम धनिया पाउडर जब्त कर माल बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।

वैध पंजीयन न मिलने पर केक का सैंपल लिया... जनता से मिली शिकायतों के आधार पर टीम ने अन्य क्षेत्रों में भी जांच की। जीवनदीप कॉलोनी स्थित सतगुरु बेकर्स पर प्रभारी राजकुमार साहा की मौजूदगी में अस्वच्छ माहौल में केक बनते पाया गया।

वहां वैध पंजीयन नहीं मिलने पर केक का सैंपल लिया गया। मनोरमागंज स्थित चाय ठिकाना के प्रोपराइटर पुष्पेंद्र सिंह चौहान के परिसर से बन मस्का और पनीर, जबकि कुशवाहा नगर के यादव श्री रेस्टोरेंट से गुलाब जामुन और मोतीचूर लड्डू के नमूने जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 11 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 11 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 11 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 11 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 11 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 11 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 11 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 11 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 11 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 12 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 12 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 12 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 12 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 12 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 12 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 12 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 12 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!