20 पुलिसकर्मियों का सम्मान: एमडी ड्रग्स पकड़ने वाली टीम भी पुरस्कृत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम जारी है।
इसके तहत मंगलवार को पलासिया स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में थाना खजराना की टीम को अवैध एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके कब्जे से एमडी ड्रग्स व मोटरसाइकिल जब्त करने में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
टीम में उनि. सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रआर. पंकज सांवरिया,अनिल ओझा, आर. एंदल सिंह गुर्जर और जवर सिंह शामिल रहे। वहीं अति पुलिस उपायुक्त (आसूचना) मीना चौहान को सेफ क्लिक 2.0 अभियान में सराहनीय कर्तव्य निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं सोशल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आर. रामकुमार मीणा (थाना लसूडिया) और आर राजपाल सिंह (थाना विजय नगर) को पुरस्कार मिला। थाना रावजी बाजार के प्रआर. मुकेश गायकवाड़ और प्रतिपाल सिंह को जिलाबदर बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने तथा हथियार और लूटी गई स्कूटी बरामद करने में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
थाना चंदन नगर के प्रआर. जितेंद्र सोलंकी और आर. सुनील कुमार सोनी को थाना द्वारकापुरी में दर्ज अपराध के आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका के लिए पुरस्कार दिया गया। थाना अन्नपूर्णा के आर. ऋषिकेश रावत और मोहनसिंह भदौरिया को अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वालों को भी पुरस्कार
यातायात प्रबंधन में बेहतर कार्य के लिए प्रधान आरक्षक पृथ्वी सिंह, प्रधान आरक्षक प्यारेलाल, आरक्षक लोकेंद्र, पूरन शाक्यवार, महिला आरक्षक मंजू और शेखर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने भी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह पूरी लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!