भूकंप के बाद लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही: अचानक आई बाढ़; 8 लोगों की मौत, सैकड़ों से संपर्क टूटा, 6 जिलों में अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
तिब्बत में बुधवार सुबह भूकंप के बाद लैंडस्लाइड की घटना से नेपाल में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई। रसुवा इलाके में पानी के तेज बहाव ने भारी तबाही मचाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है।
कई जिलों में अलर्ट जारी
कई लोग अब भी प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं। बाढ़ का असर अब भारत तक पहुंचने की आशंका है। नेपाल से आने वाली नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बिहार के नेपाल सीमा से सटे कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
भूकंप के बाद लैंडस्लाइड से बदला नदी का रास्ता
नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिब्बत में बुधवार सुबह करीब 8 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसके कुछ समय बाद लेंडे नदी के पास लैंडस्लाइड हुई। माना जा रहा है कि मलबे से नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हुआ और पानी ने रास्ता बदलते हुए नेपाल के रसुवा क्षेत्र की ओर रुख कर लिया।
वास्तविक वजह की जांच जारी
हालांकि, बाढ़ की वास्तविक वजह को लेकर अभी जांच जारी है। नेपाल और चीन के विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि लैंडस्लाइड किस क्षेत्र से शुरू हुई और क्या इसके पीछे किसी हिमनदी झील के अचानक फटने की घटना यानी ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की भूमिका है।
1,000 लोगों के बहने की आशंका, 300 वाहन भी प्रभावित
अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 1,000 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है, जबकि लगभग 300 वाहन भी बाढ़ के तेज बहाव में बहने की बात सामने आई है। नेपाल सरकार के अनुसार करीब 345 पर्यटकों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।
अचानक बढ़े पानी और खराब परिस्थितियों के कारण राहत एवं बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं।
सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
नेपाल आर्मी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। रेस्क्यू के लिए 7 हेलीकॉप्टर और 35 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है।
नेपाल सरकार ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग को बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल किया है।
बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी अलर्ट
नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिहार में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। नेपाल से निकलकर भारत आने वाली नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी समेत सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।
बाढ़ की वजह पर अभी तस्वीर साफ नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नेपाल में अचानक इतनी बड़ी मात्रा में पानी किस वजह से आया। भूकंप और उसके बाद लैंडस्लाइड की घटनाओं को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन हिमनदी झील फटने की आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
नेपाल और चीन के वैज्ञानिक घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही बाढ़ की सटीक वजह और इसके पीछे की प्राकृतिक प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

श्रीराम मंदिर के मालिक कौन:68 साल पुराने विवाद पर हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला; राजस्व विभाग संभालेगा प्रबंधन

देखिये वीडियो, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा:नंदी हॉल में की घुसने की कोशिश; बैरिकेडिंग तोड़कर दानपेटियों पर चढ़े, सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट

वर्दी में दिखी इंसानियत:सड़क पर गिरी दिव्यांग युवती के लिए डीसीपी ने रोकी अपनी गाड़ी; पहुंचाया अस्पताल

पूर्व एयर होस्टेस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:डायपर में छिपाकर ले जा रही थी; पैकेट बनाकर बेचने की थी तैयारी, पहले भी जा चुकी है जेल

चार साल में 70 लाख रुपए की वसूली कर चुका है गुंडा मुख्तियार:पार्टनर भी बना आरोपी; कब्जेबाज को भेजा जेल

आसमान का सफर बना आफत:फ्लाइट घंटों लेट; एसी बंद होने से गर्मी में यात्री बेहाल

अंडरपास में स्कूली बच्चों की मैजिक फंसने पर मुख्यमंत्री सख्त:चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी दर्ज हुआ केस

केदारनाथ में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

स्कूलों और मंदिर के पास कैफे में अनैतिक गतिविधियों का आरोप:रहवासियों में नाराजगी; पुलिस से कार्रवाई की मांग

शासकीय जमीन की शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव:तहसीलदार पर गंभीर आरोप; विशेष न्यायालय ने डीएसपी ग्रामीण से मांगा जांच प्रतिवेदन

त्योहारों के मद्देनजर बस चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से हुई जांच

20 पुलिसकर्मियों का सम्मान:एमडी ड्रग्स पकड़ने वाली टीम भी पुरस्कृत

एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट का शेड्यूल जारी:भारत-पाकिस्तान की सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री; जानें पूरा कार्यक्रम

सावन की फुहारों के बीच भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

स्टेंट डालने के 20 मिनट बाद थमी मरीज की सांसें:सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर घोर लापरवाही का आरोप

12 प्रमुख सड़कों के लिए 4600 करोड़ की ऋण गारंटी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक

ऑस्कर पैलेस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:800 करोड़ के प्रोजेक्ट में 418 प्लॉट्स के खरीदार उलझे; 4 हेक्टेयर बेनामी जमीन पर काट दी कॉलोनी, पर्दे के पीछे से खेल रहे थे बड़े बिल्डर

4 हजार किलो सामग्री जब्त:बिना लाइसेंस चल रही दुकान पर ताला; खाद्य सुरक्षा विभाग ने 6 ठिकानों पर की कार्रवाई

डेयरी में गंदगी मिलने पर 50 हजार रु. जुर्माना वसूला:साफ-सफाई न रखने पर दी सील करने की चेतावनी

शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई:थार से बड़ी मात्रा में की जब्त; दो गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!