वर्दी में दिखी इंसानियत: सड़क पर गिरी दिव्यांग युवती के लिए डीसीपी ने रोकी अपनी गाड़ी; पहुंचाया अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने और अपराधियों पर कार्रवाई करने की पहचान नहीं है। जरूरत के वक्त किसी परेशान और बेसहारा व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। इंदौर में पुलिस के इसी मानवीय चेहरे की तस्वीर सामने आई है। रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर गिरी एक दिव्यांग युवती की मदद के लिए डीसीपी नरेंद्र रावत ने अपनी गाड़ी रोक दी और खुद उसकी मदद के लिए आगे आए।
एक्टिवा का टायर टूटा, सड़क पर गिरी युवती
रेलवे स्टेशन के पास एक दिव्यांग युवती एक्टिवा से जा रही थी। इसी दौरान उसकी एक्टिवा का टायर टूट गया। वाहन असंतुलित होने से युवती सड़क पर गिर गई और उसे चोट भी आई। हादसे के बाद वह सड़क पर अकेली परेशान हालत में थी।
इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले डीसीपी नरेंद्र रावत की नजर युवती पर पड़ी। उन्होंने स्थिति देखते ही अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना देर किए मौके पर पहुंच गए।
डीसीपी ने खुद पहुंचकर जाना हाल
डीसीपी नरेंद्र रावत ने युवती को उठाने में मदद की और उसका हालचाल जाना। उन्होंने युवती से चोट के बारे में जानकारी ली और पूछा कि उसे तत्काल उपचार की जरूरत है या नहीं।
इसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती को इलाज दिलाने की व्यवस्था की।
निजी अस्पताल में कराया भर्ती
डीसीपी ने घायल युवती को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी की संवेदनशीलता साफ नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी के इस मानवीय कदम की चर्चा हो रही है।
वर्दी के पीछे दिखा इंसानियत का चेहरा
यह घटना बताती है कि पुलिस की भूमिका सिर्फ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है। सड़क पर किसी जरूरतमंद को देखकर रुकना और उसकी मदद करना भी पुलिस के प्रति लोगों के भरोसे को मजबूत करता है।
ड्यूटी के दौरान सायरन बजाती गाड़ी को रोककर एक पुलिस अधिकारी का घायल दिव्यांग युवती के लिए मददगार बनना पुलिस की सख्त छवि के बीच इंसानियत की एक अलग तस्वीर पेश करता है। डीसीपी नरेंद्र रावत के इस कदम को लोगों के बीच पुलिस के मानवीय चेहरे की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!