आसमान का सफर बना आफत: फ्लाइट घंटों लेट; एसी बंद होने से गर्मी में यात्री बेहाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को तीन घंटे से ज्यादा देरी से चली। फ्लाइट को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होना था, लेकिन पहले इसे दोपहर 3 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया। इसके बाद भी उड़ान समय पर रवाना नहीं हो सकी।
फ्लाइट में देरी के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस दौरान विमान का एसी भी काम नहीं कर रहा था। गर्मी और उमस से परेशान यात्रियों को पेंपलेट से हवा करनी पड़ी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई यात्री लगातार फ्लाइट के जल्द रवाना होने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें काफी देर तक राहत नहीं मिली। यात्रियों ने विमान में एसी की खराबी और एयरलाइन की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए।
अभी तक इंदौर नहीं पहुंची फ्लाइट
इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट अभी तक इंदौर नहीं पहुंची थी। फ्लाइट में देरी की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इंदौर एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि दिल्ली-इंदौर फ्लाइट अभी नहीं आई है। फ्लाइट के लेट होने का कारण फिलहाल एयरपोर्ट प्रबंधन को भी पता नहीं है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!