टैंक में अनधिकृत पोटेशियम क्लोराइड डालने का आरोप: भागीरथपुरा मामले में जांच आयोग को मिला एक महीना; हाई कोर्ट का रवैया सख्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों की गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जांच आयोग ने प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने आयोग को विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए 30 दिन का समय दिया है। अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागडिया ने अतिरिक्त तथ्यों के साथ आवेदन पेश किया। इसमें दावा किया भागीरथपुरा के वार्ड 11 के ओवरहेड टैंक में कथित तौर पर पोटैशियम क्लोराइड की टैबलेट डाली गई थीं।
यह टैबलेट नगर निगम की अधिकृत खरीद प्रक्रिया के बाहर एक निजी दुकान से खरीदी गईं और मौखिक निर्देश पर टैंक में डाली गईं। पोटेशियम क्लोराइड पीने के पानी को शुद्ध करने के लिए स्वीकृत रसायन नहीं है।
अगर ओवरहेड टैंक में इसका इस्तेमाल हुआ है तो इसे पेयजल आपूर्ति में गंभीर और अनधिकृत हस्तक्षेप माना जाएगा। शहर में पेयजल सप्लाई मुख्य रूप से तीन स्रोतों से होती है नर्मदा जल योजना, यशवंत सागर बांध और बिलावली तालाब। पानी को जलूद वाटर स्टेशन सहित अन्य जलशोधन केंद्रों पर साफ करने के बाद शहर के करीब 108 से 110 ओवरहेड टैंकों तक भेजा जाता है और फिर पाइपलाइन से अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाता है।
जलूद से आने वाली वितरण लाइन में तीसरे आखिरी टैंक तक पानी पूरी तरह मानक के अनुरूप मिला, जबकि उसी लाइन के दूसरे आखिरी और आखिरी टैंक से आने वाला पानी दूषित पाया गया। इन्हीं टैंकों से भागीरथपुरा क्षेत्र में पानी की सप्लाई होता था।
पांच लोगों की हो जांच
कोर्ट को बताया गया ओवरहेड टैंक की देखरेख के लिए पांच लोग जिम्मेदार हैं, जिनमें तीन नगर निगम के कर्मचारी और दो निजी कंपनी रामकी इंडस्ट्रीज से जुड़े बताए गए हैं। इनकी निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग की गई। याचिका में कहा गया है इलाके के लोगों ने पानी में दवा जैसी गंध आने और रंग गंदा होने की शिकायत की थी। कुछ लोगों के बयान रिकॉर्ड कर पेन ड्राइव में सुरक्षित हैं, जिन्हें अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
जांच समिति को उपलब्ध कराएं सभी रिकॉर्ड
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नगर निगम को निर्देश दिया इस मामले से जुड़े सभी जरूरी रिकॉर्ड 10 दिनों के भीतर जांच समिति को उपलब्ध कराए जाएं। इससे पहले हुई सुनवाई में भी हाई कोर्ट ने शासन और नगर निगम की रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए उसे आई-वॉश करार दिया था। साफ कहा था स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नागरिकों के जीवन के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला है।
गुप्ता आयोग भी कर रहा जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशीलकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक सदस्यीय स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया है, जो पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपेगा।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!