कोर्ट परिसर से आरोपी फरार: जमानत खारिज होते ही पुलिस को चकमा देकर भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जिला न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा में पेश किया गया एक आरोपी फरार हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र की है, जहां जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाना था।
जेल भेजने के आदेश दिए थे
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजकुमार मालवीय को शनिवार को कोर्ट नंबर 14 में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका निरस्त करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए थे।
पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया
बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी को जेल वारंट की जानकारी दी गई, उसने मौके का फायदा उठाया और पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया।
तत्काल उसकी तलाश शुरू की
घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने बाद में इस संबंध में कोर्ट को लिखित सूचना दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 493, 494 और 323 के तहत मामला दर्ज है।
आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
संबंधित समाचार

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!