करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार: 21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत आरोपी ललित उर्फ ऋषि सुतार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल संसाधन जब्त किए हैं। इनमें 21 बैंक पासबुक, 8 ATM कार्ड, 20 चेकबुक, 7 QR कोड और HP कंपनी का एक लैपटॉप शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, जब्त बैंक खातों का इस्तेमाल 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया गया। खातों की जांच में देश के कई राज्यों में फैले साइबर फ्रॉड नेटवर्क से कनेक्शन सामने आया है।
11 राज्यों में 46 शिकायतों से जुड़े मिले खाते
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, जब्त बैंक खातों की नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर जांच कराई गई। जांच में इन खातों से जुड़े मामलों की शिकायतें देश के 11 राज्यों में दर्ज मिली हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, इन बैंक खातों से संबंधित 46 शिकायतें सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में इन खातों के जरिए 3 करोड़ रुपए से अधिक के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पता चला है।
इन्वेस्टमेंट से लेकर APK फ्रॉड तक का कनेक्शन
जांच में बैंक खातों का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की ऑनलाइन ठगी में किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक इनमें इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, APK फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े लेन-देन शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने ये बैंक खाते किसके कहने पर खुलवाए थे और साइबर ठगी की रकम को आगे किन खातों में ट्रांसफर किया जाता था।
21 पासबुक और 20 चेकबुक से जांच को मिला अहम सुराग
आरोपी के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक और चेकबुक मिलने को पुलिस जांच में अहम माना जा रहा है। इसके अलावा 8 ATM कार्ड और 7 QR कोड भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब इन बैंक खातों और डिजिटल संसाधनों के जरिए हुए लेन-देन की जांच कर रही है। इससे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।
विजय नगर में म्यूल अकाउंट मामले में पांच पर FIR
साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खातों के इस्तेमाल से जुड़े एक अन्य मामले में विजय नगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। इनमें अरबाज खान, नदीम खान, सलमान मुल्तानी और अनस अहमद सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को ‘एटूजेड कार एंड डील’ के नाम से बैंक खाता खुलवाने के बदले 4 लाख रुपए देने का लालच दिया गया था।
इसमें 20 हजार रुपए शुरुआत में और बाकी 3 लाख 80 हजार रुपए बाद में देने की बात कही गई थी। पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जा रहा था।
कनाड़िया में म्यूल अकाउंट खुलवाने का मामला
इधर, कनाड़िया पुलिस ने विवेक गोयल और अरुण साहू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, विवेक गोयल ने अरुण साहू को लालच देकर बैंक खाता खुलवाया था।
जांच में सामने आया कि इस खाते का इस्तेमाल दूसरे राज्यों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब खाते में हुए ट्रांजैक्शन और दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
म्यूल अकाउंट के जरिए चल रहा साइबर फ्रॉड का नेटवर्क
पुलिस की कार्रवाई से एक बार फिर सामने आया है कि साइबर ठगी के नेटवर्क में म्यूल बैंक अकाउंट बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ठग दूसरे लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते हैं और इन्हीं खातों में ठगी की रकम मंगाकर आगे ट्रांसफर करते हैं।
इंदौर क्राइम ब्रांच अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के पूरे ट्रेल का पता लगाने में जुटी है।
संबंधित समाचार

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!