देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी: घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधीनगर क्षेत्र की आइडिया मल्टी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ई-ब्लॉक के एक कमरे की जमीन अचानक धंस गई। बताया जा रहा है कि जमीन करीब 5 फीट नीचे तक धंस गई, जिससे कमरे में मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया। समय रहते स्थिति संभलने से बड़ा हादसा टल गया।
पहले भी धंस चुकी है जमीन
हैरानी की बात यह है कि इसी मल्टी में जमीन धंसने की यह पहली घटना नहीं है। रहवासियों के मुताबिक, इससे पहले ए-ब्लॉक के एक कमरे की जमीन भी धंस चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने मल्टी में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
कमरे के अंदर धंसी जमीन, परिवार की जान पर बनी
मौके की स्थिति देखने पर सामने आया कि कमरे के फर्श का एक हिस्सा कई फीट नीचे धंस चुका है। अचानक जमीन धंसने से घर में रहने वाले लोग घबरा गए। रहवासियों का कहना है कि यदि घटना के वक्त परिवार के किसी सदस्य का पैर धंसे हिस्से में चला जाता या जमीन का बड़ा हिस्सा एक साथ बैठ जाता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।
11 साल से रह रहे परिवार, समस्याएं अब भी बरकरार
स्थानीय रहवासियों के अनुसार, उन्हें इस आवासीय योजना में घर आवंटित हुए करीब 11 साल हो चुके हैं। उनका आरोप है कि इतने लंबे समय के बावजूद मल्टी में कई बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
अब जर्जर होती संरचनाओं और जमीन धंसने जैसी घटनाओं ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। रहवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास शिकायतें करते रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित समाधान नहीं मिला।
शिकायतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
रहवासियों का आरोप है कि समस्याओं को लेकर वे लगातार नगर निगम और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि संकट की स्थिति में भी जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।
MIC सदस्य मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ मौके पर पहुंचे और मल्टी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान रहवासियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की।
अब जरूरत इस बात की है कि प्रभावित हिस्से की तकनीकी जांच कर यह पता लगाया जाए कि जमीन धंसने के पीछे वास्तविक कारण क्या है।
निर्माण की गुणवत्ता या रखरखाव, जांच से खुलेगा राज
लगातार जमीन धंसने की घटनाओं के बाद सबसे बड़ा सवाल मल्टी की निर्माण गुणवत्ता, जमीन की स्थिति और रखरखाव को लेकर खड़ा हो रहा है। क्या निर्माण के समय मिट्टी और नींव की पर्याप्त जांच की गई थी?
क्या संरचना की नियमित तकनीकी जांच होती रही? क्या समय पर मरम्मत और रखरखाव किया गया? इन सवालों का जवाब तकनीकी जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
बड़ा हादसा टला, लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं
ई-ब्लॉक में जमीन धंसने की घटना ने करीब 11 साल पुरानी आवासीय योजना में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, तो प्रशासन के लिए इसे महज स्थानीय समस्या मानने के बजाय पूरी मल्टी का स्ट्रक्चरल और भू-तकनीकी परीक्षण कराना जरूरी है।
अब सवाल यही है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करेगा या समय रहते इन परिवारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा?
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!