सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई: 195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार रात से रविवार सुबह तक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। चारों जोन में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में बड़ी संख्या में गुंडे-बदमाशों और संदिग्धों को चेक किया गया। इनमें से 397 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों के 195 से ज्यादा वारंट तामील कराए।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने 46 स्थायी, 45 गिरफ्तारी और 104 जमानती वारंट तामील कराए। इस दौरान कई ऐसे फरार आरोपी भी पुलिस के हाथ लगे, जिनकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने आदतन अपराधियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई और उन्हें थाने बुलाकर डोजियर भरवाए। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने 101 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा ब्लैक फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इधर, अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में द्वारकापुरी पुलिस ने एक आरोपी को तलवार के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
वहीं अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 2 प्रकरण दर्ज किए गए। सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ भी 9 प्रकरण दर्ज किए गए। आदतन बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने 170 बीएनएसएस में 18, 129 बीएनएसएस में 7, 126बी/135(3) बीएनएसएस में 51 और 141-1(ख) में 8, यानी कुल 84 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई/समंस तामील किए। अवैध शराब के खिलाफ मल्हारगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण दर्ज किए और 80 क्वार्टर देशी शराब जब्त की।
आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने होटल, लॉज, रैन बसेरे, ढाबे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।
गणेशोत्सव को देखते हुए पंडाल संचालकों से चर्चा कर सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान आम लोगों से जनसंवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में तथा एडिशनल कमिश्नर क्राइम आर.के. सिंह और एडिशनल कमिश्नर मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को पुलिस ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।
जिलाबदर बदमाश भी धराया
खजराना पुलिस ने जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहे कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ कालू निवासी तंजीम नगर, खजराना को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
ड्रोन से हॉटस्पॉट पर नजर
अभियान के दौरान पुलिस ने हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर निगरानी की। पुलिस ने गुंडे-बदमाशों, नकबजनों, लुटेरों, चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाशों, जिलाबदर और रासुका के आरोपियों के साथ महिला अपराध, वाहन आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल रहे लोगों की भी जांच की। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
बदमाशों को दिलाई गई अपराध न करने की शपथ
पुलिस ने सक्रिय और आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर डोजियर भरवाए। उन्हें रेड और यलो नोटिस देकर चेतावनी दी गई कि दोबारा अपराध करने पर सख्त कार्रवाई होगी। बदमाशों को भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
संबंधित समाचार

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!