खबर
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार: पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 4:45 pm
शेयर करें:
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री के करीबी का मोबाइल लूटने के मामले में लापरवाही, अफसरशाही और मनमानी से पलासिया पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी। फरियादी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय टाल दिया।

मामला मुख्यमंत्री के परिचित से जुड़ा होने की जानकारी सामने आने और सीएम हाउस से वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पहुंचने पर कार्यशैली अचानक बदल गई। टीआई को भी फटकार लगी थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश में टीमें लगा दीं।

31 अगस्त को उज्जैन के अनमोल वर्मा से इंद्रदेव मंदिर क्षेत्र में बाइक सवारों ने मोबाइल स्नेचिंग की थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आरोपी के आने-जाने वाले रास्तों की ट्रैकिंग की। इस बीच मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद आयाज उर्फ अयाज कात्या (29) निवासी सम्राट कॉलोनी, खजराना को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने मनोरमागंज क्षेत्र में रात में पैदल जा रहे अनमोल वर्मा से मोबाइल लूटना स्वीकार किया। उससे लूटा गया आईफोन 16 बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और जिलाबदर भी रह चुका है। अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

सवाल शुरुआती पुलिसिंग पर
इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से ज्यादा पलासिया पुलिस की शुरुआती कार्यप्रणाली चर्चा में है। आम फरियादी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो कार्रवाई में टालमटोल और रसूखदार या प्रभावशाली संपर्क सामने आते ही ताबड़तोड़ एक्शन कई सवाल खड़े करता है। कहना गलत नहीं होगा सीएम हाउस से फोन नहीं घनघनाते तो क्या मोबाइल स्नेचिंग का यह मामला फाइलों में सड़ रहे अन्य मामलों की तरह लंबित रहता?

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

1 minute ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

4 minutes ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

19 minutes ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

24 minutes ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

26 minutes ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

29 minutes ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

33 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

35 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

39 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 1 hour ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 1 hour ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 1 hour ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

about 1 hour ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

about 1 hour ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!