निवेश के नाम पर 27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आरोपी ने एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) और शीतल पेय के व्यापार में मुनाफे का लालच देकर निवेशकों से करीब 27 लाख रुपए ठग लिए।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी सत्यविंद चावला को गिरफ्तार किया है, जो कोल्ड ड्रिंक व्यापार में अनुभव का फायदा उठाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। जांच में सामने आया कि आरोपी बाजार में 4-6 महीने में एक्सपायर होने वाली कोल्ड ड्रिंक सस्ते दाम पर खरीदकर उसे ज्यादा कीमत पर बेचने का दावा करता था। इसी बहाने वह निवेशकों को ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाता था।
फर्म बनाकर रची साजिश
आरोपी ने फरियादी हरसिमरन सिंह अरोरा, जयंत रिजवानी और रासिका प्रधान के साथ पार्टनरशिप में ‘फ्रेश लिंक इंटरप्राइजेस’ नाम से फर्म बनाई। इसके जरिए उसने निवेशकों से करीब 27 लाख रुपए लगवाए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने निवेश की राशि व्यापार में लगाने के बजाय अपने निजी खर्च, कर्ज चुकाने और अन्य कार्यों में खर्च कर दी। गोदाम में रखा माल भी खराब और एक्सपायरी के करीब मिला, जिससे साफ हुआ कि व्यापार सिर्फ दिखावे के लिए चलाया जा रहा था।
बैंक खातों से खुलासा
बैंक खातों की जांच में पता चला कि आरोपी ने चालाकी से निवेश की राशि अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने शपथ पत्र में भी स्वीकार किया कि उसने साझेदारों को गलत जानकारी दी और पैसे का दुरुपयोग किया।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 316(5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला निवेशकों के विश्वास का दुरुपयोग कर की गई सुनियोजित ठगी का है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!