मुनाफे का लालच, 1.27 करोड़ का खेल: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
शेयर मार्केट और गोल्ड में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 1 करोड़ 27 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के मोहाली निवासी हरविंदर सिंह को सागर लाकर पूछताछ की गई, जहां उसके कब्जे से 20 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस अब ठगी की रकम के लेन-देन और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
होटल में हुई मुलाकात, निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल
पुलिस के अनुसार अहमदनगर वार्ड निवासी 27 वर्षीय ऋद्धार्थ सिंह की वर्ष 2023 में एक होटल में हरविंदर सिंह से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश कराने और अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया।
उसकी बातों में आकर ऋद्धार्थ ने शुरुआत में 6 लाख रुपए निवेश किए। इसके बाद आरोपी के बताए अलग-अलग खातों और माध्यमों से करीब 52 ट्रांजेक्शन में कुल 1 करोड़ 27 लाख 44 हजार 420 रुपए पहुंचाए गए।
90 लाख का लोन लेकर लगाया पैसा
फरियादी के मुताबिक अधिक रकम निवेश करने के लिए उसने करीब 90 लाख रुपए का लोन लिया था। इसके अलावा कुछ रकम रिश्तेदारों से भी उधार ली गई। शुरुआत में आरोपी निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा देता रहा, जिससे पीड़ित लगातार रकम देता गया।
बाद में जब ऋद्धार्थ ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। लंबे समय तक पैसा वापस नहीं मिलने पर उसे ठगी का संदेह हुआ और उसने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
शिकायत के बाद पुलिस ने रकम के लेन-देन से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने हरियाणा में दबिश देकर हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को सागर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 20 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।
अन्य शिकायतों की भी जांच
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार आरोपी पर शेयर मार्केट ट्रेडिंग और गोल्ड में निवेश के नाम पर मुनाफे का लालच देकर रकम लेने का आरोप है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई, इसमें और कौन लोग शामिल हैं और पीड़ित से ली गई शेष रकम का क्या हुआ।
फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस ठगी की रकम की रिकवरी और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!