नदी से सीपियां निकालते समय हादसा: एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत; गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कन्नड़।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। भटकल क्षेत्र की थट्टेहक्कलु नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के कई लोग अचानक तेज बहाव में बह गए। इस दर्दनाक घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
सीपियां निकालने पहुंचे थे लोग
जानकारी के अनुसार शिराली क्षेत्र के शारदाहोल गांव से 14 लोगों का समूह शनिवार सुबह नदी किनारे सीपियां निकालने पहुंचा था। समूह में 12 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। सुबह करीब 11 बजे अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए। अचानक आए पानी के कारण लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
2 पुरुष और 9 महिलाओं की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अब तक नदी से 11 शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में 2 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान लक्ष्मी मदेवा नाइक, लक्ष्मी शिवराम नाइक, मालती जट्टप्पा नाइक, मस्तम्मा मंजूनाथ नाइक, लक्ष्मी अन्नप्पा नाइक, ज्योति नाइक और उमेश मंजूनाथ नाइक समेत अन्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार और पड़ोस से जुड़े हुए थे।
चार लोग अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल चार लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन की टीमें अभी भी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
गांव में पसरा मातम
हादसे के बाद शारदाहोल गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में अचानक पानी बढ़ने के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके। प्रशासन ने बारिश के मौसम में नदी और जलाशयों के आसपास सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से पानी में नहीं जाने की अपील की है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!