रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा: ट्रेन की चपेट में आया युवक; मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 32 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ट्रैक पार करते समय मोबाइल देख रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
दोस्त से मिलने जा रहा था युवक
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनीष प्रजापति (32) निवासी नीमवाली सड़क, जहांगीराबाद के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बताया गया है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद वह घर से टहलने निकला था। इसी दौरान वह ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अपने एक मित्र से मिलने पैदल जा रहा था।
बरखेड़ी के पास हुआ हादसा
बरखेड़ी के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर ऐशबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

किचन में आग भड़कने से मचा हड़कंप:मकान में मौजूद थे 40 छात्र और 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा:खाते में एक दिन में जमा हुए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा; 34 राज्यों के मामलों से जुड़ा मिला कनेक्शन

रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली:ढोलक बजा रहे युवक को लगते ही बहने लगा खून

दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव:सालाना 22 करोड़ का कारोबार

टिकट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के तीखे तेवर:बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे; अचानक तबीयत बिगड़ने से भोपाल यात्रा रद्द

वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा:याद दिलाया आपातकाल; बोले- डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला

संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन:संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे दिग्गज

नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी:ड्राइवर ने अचानक बढ़ा दी गाड़ी; डिवाइडर के बीच फंसा, लोग चिल्लाए तो बची जान

पति की मुश्किल में दिया साथ:अब उसी पर प्रताड़ना का आरोप; कांस्टेबल की पत्नी पहुंची अस्पताल

प्राण-प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री:जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे:शराब सहित 18 लाख का माल बरामद; ढाबों और अवैध परिवहन पर विशेष नजर

एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार:सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप:सिर दीवार पर पटका; पहले भी छोड़ चुकी है पति का घर

देवी अहिल्या की नगरी का प्रभार छोड़ने से पहले दिग्गजों से मिले मुख्यमंत्री:ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

मां ने 10 साल की बेटी के साथ लगाई फांसी:सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे

पैकेज्ड फूड पर अब लगेगा लाल चेतावनी का निशान:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; उत्पादों पर होगी चेतावनी, दो चरणों में नियम लागू करने का प्रस्ताव

शहर का प्रभार बदला तो फिर याद आए मंत्री के वो बोल:किससे बोले थे-आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं; अब ये मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी

एमपी में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू:अब हर अंचल के बच्चों को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद; शहरी और ग्रामीण स्कूलों में अलग-अलग व्यवस्था

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया:देर रात आरंभ होगा दूसरा क्रिकेट टेस्ट; गुरनूर बरार को मिल सकता है डेब्यू का मौका, सिराज के खेलने पर संशय

भीषण अग्निकांड:तेल टैंकर पलटते ही हुआ धमाका; 31 लोगों की मौत, 21 घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!