कुएं में नहाने के दौरान हादसा: बहन को डूबता देख बचाने कूदा भाई; दोनों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम बागवान में खेत पर बने खुले कुएं में गिरने से 13 वर्षीय किशोरी और उसे बचाने कूदे उसके 15 वर्षीय भाई की भी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बहन को बचाने कुएं में कूद पड़ा भाई
जानकारी के मुताबिक, मुस्कान राजपूत सुबह खेत पर बने कुएं में नहा रही थी। कुएं पर सुरक्षा के लिए कोई मुंडेर नहीं बनी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरी। बहन को डूबता देख उसका भाई सत्यजीत राजपूत बिना देर किए उसे बचाने कुएं में कूद पड़ा।
दोनों भाई-बहन पानी में डूब
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सत्यजीत ने बहन को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुएं में ज्यादा पानी और गहराई होने के कारण वह खुद भी बाहर नहीं निकल सका। कुछ ही पलों में दोनों भाई-बहन पानी में डूब गए। घटना का पता तब चला जब बड़ा भाई निरंजन राजपूत मौके पर पहुंचा।
दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया
कुएं में दोनों के शव उतराते देख उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन दौड़कर पहुंचे। दोनों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच शुरू
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में खुले और बिना सुरक्षा वाले कुओं को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!