वेल्डिंग के दौरान हादसा: 5 बसों में लगी भीषण आग; 5 किलोमीटर दूर तक दिखी लपटें, धमाकों से इलाके में दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नवलखा इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन इमली क्षेत्र में खड़ी निजी बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक पांच बसें इसकी चपेट में आ गईं।
5 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
धमाकों से दहशत
आग लगने के दौरान चार जोरदार धमाके भी सुनाई दिए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने गैस सिलेंडर फटने जैसा बताया। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
वेल्डिंग के दौरान लगी आग
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय एक बस में मरम्मत का काम चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से बस में आग लग गई, जो तेजी से पास खड़ी अन्य बसों तक फैल गई। मौके पर उस समय 20 से अधिक बसें खड़ी थीं। आग फैलते ही अन्य बसों को तत्काल वहां से हटाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना स्थल के पास रिहायशी बस्ती होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और हालात को लेकर घबराहट का माहौल बन गया।
पार्षद का विरोध, बोले पहले भी दी थी चेतावनी
स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाके में बसों की पार्किंग और मरम्मत को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। गुस्साए पार्षद मौके पर ही धरने पर बैठ गए और चेतावनी दी कि जब तक यहां से बसें हटाकर स्थायी समाधान नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।
जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और लापरवाही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!