खबर
Top News

अस्पताल में सफाई के दौरान हादसा: दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मार्च 2026, 1:15 pm
शेयर करें:
अस्पताल में सफाई के दौरान हादसा

खुलासा फर्स्ट, रायपुर।
टिकरापारा थाना क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे ने मानव सुरक्षा और सिस्टम की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

बिना सुरक्षा उपकरण उतारे गए मजदूर
यह घटना 17 मार्च 2026 की रात की है, जब अस्पताल परिसर में सेप्टिक टैंक की सफाई कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि टैंक करीब 20 फीट गहरा और बेहद संकरा था, जिसमें जहरीली गैस भरी हुई थी।

इसके बावजूद ठेकेदार ने किसी मशीन या सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया और मजदूरों को सीधे टैंक में उतार दिया।

एक-एक कर बेहोश होकर गिरे मजदूर
सफाई के दौरान तीनों मजदूर- अनमोल मचकन (25), प्रशांत कुमार (32) और गोविंद सेंद्रे (35)- एक-एक कर टैंक में उतरे और जहरीली गैस के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

ठेकेदार पर केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस जांच में सामने आया कि यह हादसा पूरी तरह लापरवाही का नतीजा है। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और ‘हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध एवं पुनर्वास अधिनियम 2013’ के तहत मामला दर्ज किया है।

मर्ग जांच के बाद हुआ खुलासा
घटना के बाद पहले मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा और गवाहों के बयान के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मजदूरों को बिना सुरक्षा इंतजाम के टैंक में उतारा गया था। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नियमों की हो रही अनदेखी
इस हादसे ने एक बार फिर दिखा दिया कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर नियमों की अनदेखी हो रही है। मैनुअल स्कैवेंजिंग जैसे प्रतिबंधित कार्य आज भी जारी हैं और जिम्मेदार लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के टैंक की सफाई हमेशा मशीनों और सेफ्टी गियर के साथ ही की जानी चाहिए।

संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

16 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

24 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

32 minutes ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

34 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

41 minutes ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 1 hour ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 1 hour ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 2 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 2 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 2 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 2 hours ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!