खबर
Top News

होर्डिंग गिरने से हादसा: एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 2:46 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पाटनीपुरा चौराहा पर बुधवार को अचानक एक बड़ा होर्डिंग गिरने से नंदा नगर निवासी श्रेय शर्मा घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब श्रेय अपने घर नंदा नगर की ओर जा रहे थे। अचानक बीच सड़क पर लगा होर्डिंग उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके सिर, पैर और कमर में चोट आई है।

हादसे के बाद घायल श्रेय शर्मा को उनके परिजन तत्काल वर्मा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच के लिए सिटी स्कैन और एक्स-रे कराने को कहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पाटनीपुरा चौराहे पर अचानक गिरा होर्डिंग
जानकारी के अनुसार बुधवार को पाटनीपुरा चौराहा पर लगा होर्डिंग अचानक नीचे आ गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे नंदा नगर निवासी श्रेय शर्मा इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में श्रेय के सिर, पैर और कमर में चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए वर्मा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे।

भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के गणेशोत्सव कार्यक्रम का था होर्डिंग
पाटनीपुरा चौराहा पर गिरा यह होर्डिंग क्षेत्र क्रमांक-2 के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के गणेशोत्सव का है। होर्डिंग गिरने के बाद अब इसकी अनुमति, लगाने की प्रक्रिया, संरचनात्मक सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास तौर पर यह सवाल भी सामने है कि सार्वजनिक स्थान पर इतना बड़ा होर्डिंग लगाने से पहले उसकी मजबूती और सुरक्षा की जांच किस स्तर पर की गई थी।

घायल के परिवार से किसी जिम्मेदार ने नहीं किया संपर्क
हादसे के बाद घायल श्रेय शर्मा के परिजन का कहना है कि घटना गंभीर होने के बावजूद अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या नेता ने उनके परिवार से संपर्क नहीं किया है।

परिजन का कहना है कि हादसे में उनका बेटा घायल हुआ है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में जिम्मेदारों की ओर से कम से कम पीड़ित परिवार की जानकारी लेना और घटना की स्थिति जानना जरूरी था।

घायल के पिता ने भी उठाए अवैध होर्डिंग्स पर सवाल
श्रेय शर्मा के पिता ने भी शहर में लगे बड़े होर्डिंग्स और पोस्टरों को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के बड़े होर्डिंग लगाए जा रहे हैं तो उनकी सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

उनका सवाल है कि आखिर ऐसे होर्डिंग लगाने की अनुमति किस आधार पर दी जाती है और उनकी सुरक्षा जांच कौन करता है। यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की जांच होती तो इस तरह के हादसे को रोका जा सकता था या नहीं, यह भी जांच का विषय है।

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध होर्डिंग्स पर सवाल
इंदौर में अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स का मुद्दा पहले से ही चर्चा में है। अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शहर में जगह-जगह बड़े विज्ञापन और प्रचार सामग्री नजर आने को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

इसी मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडेय और संगीता पांडेय पिछले 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि शहर में नियमों के विपरीत लगाए गए होर्डिंग्स और पोस्टरों के खिलाफ प्रभावी और लगातार कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे में पाटनीपुरा में होर्डिंग गिरने से एक व्यक्ति के घायल होने की घटना ने इस पूरे मुद्दे को एक बार फिर सामने ला दिया है।

8 दिन से जल-अनशन, अब हादसे के बाद कार्रवाई पर नजर
अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों के खिलाफ प्रह्लाद पांडेय और संगीता पांडेय के आंदोलन के बीच अब पाटनीपुरा का यह हादसा प्रशासन के सामने भी एक नया सवाल खड़ा कर रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि गिरा हुआ होर्डिंग वैध था या अवैध, इसे लगाने की अनुमति किसने दी थी, उसकी संरचनात्मक सुरक्षा की जांच हुई थी या नहीं और हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

फिलहाल घायल श्रेय शर्मा का वर्मा नर्सिंग होम में उपचार कराया जा रहा है, जहां डॉक्टरों ने सिटी स्कैन और एक्स-रे कराने को कहा है। हादसे के बाद अब संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

सवाल जो हादसे के बाद उठ रहे हैं
-पाटनीपुरा में गिरा होर्डिंग लगाने की अनुमति किसके द्वारा दी गई थी?
-क्या होर्डिंग की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच की गई थी?
-होर्डिंग की जिम्मेदारी किस व्यक्ति या एजेंसी की थी?
-हादसे के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे या नहीं?
-घायल श्रेय शर्मा और उनके परिवार से किसी जिम्मेदार ने संपर्क क्यों नहीं किया?
-शहर में लगे अन्य बड़े होर्डिंग्स की सुरक्षा की जांच कब होगी?

पाटनीपुरा का यह हादसा सिर्फ एक व्यक्ति के घायल होने की घटना नहीं है, बल्कि शहर में लगे बड़े होर्डिंग्स की सुरक्षा और उनकी अनुमति प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

संबंधित समाचार

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

1 minute ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

6 minutes ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

19 minutes ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

28 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

32 minutes ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

35 minutes ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

43 minutes ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

about 1 hour ago
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे
Top News

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

about 1 hour ago
थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस
Indore

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

about 2 hours ago
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

about 2 hours ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

about 2 hours ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

about 2 hours ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!