महिला को घसीटकर लात-घूंसों से पीटा: बेटे को चाकू मारा; पति और देवर ने बीच सड़क मारे लात-घूंसे, महिलाओं ने भी जड़े थप्पड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में क्रूर पति ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी को बेरहमी से घसीटकर पीटा। इतना ही नहीं चाचा ने भतीजे को चाकू भी मारा। घायल महिला बेटे को लेकर केस दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर चाकूबाजी में घायल को जेल भिजवा दिया, जबकि असल हमलावर पति और देवर अब तक फरार है। खास बात यह कि महिला की पिटाई का पूरा घटनाक्रम पड़ोसी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
मामला खजराना स्थित हबीब कॉलोनी (झलारिया रोड) का है। यहां फर्नीचर का काम करने वाला जाहिद अली, पत्नी शाईन बी, बेटे साजिद अली (24) और बहू नाजिया बी के साथ रहता है।
वहीं, जाहिद की बेटी नाहिद अपनी नानी के साथ अलग रहती है। नाहिद के अनुसार पिता मां शाईन से आए दिन विवाद करते रहते हैं। वह मां को साथ नहीं रखना चाहते।
कुछ समय पहले पिता की हरकतों से परेशान होकर मां ने खजराना थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने अदम चेक काटा था। पुलिस ने पिता को थाने पर भी बुलाया था। इसी बात को लेकर पिता मेरी मां से 13 हजार रुपए मांग रहे थे।
पिछले दिनों पिता जाहिद ने मां को सीढिय़ों से धक्का दे दिया था। इसके चलते उनका दाहिनां हाथ फ्रैक्चर हो गया, जिस पर प्लास्टर चढ़ा है। दोनों में तनातनी और बढ़ गई थी।
इस बीच परसों भाई साजिद, अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी नाजिया को सोनोग्राफी के लिए ले जा जा रहा था। मेरे पिता ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
पिता के बुलावे पर पास में रहने वाले चाचा मो. अली आए और उन्होंने मेरे भाई साजिद से मारपीट करते हुए उसे पुट्टे पर चाकू मार दिया और भागकर अपने घर चले गए। इसके बाद मेरे पिता मेरी मां से झगड़ा करने लगे। एक बार फिर चाचा मो. अली को फोन कर बुलाया।
आते ही चाचा ने मेरी मां को कमरे से पकड़कर बाहर खींचा और सड़क पर धक्का दे दिया। इसके बाद उन्हें लात-घूंसों से पीटा। मेरे पिता जाहिद ने भी मां को लात-घूंसे मारे। हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद भी दोनों को उन पर तरस नहीं आया।
इतना ही नहीं मेरी चाची शबीना, उनकी बेटी अनम और दादी जमीला ने भी मेरी मां को मारा। मेरी मां ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में भाई साजिद को लेकर थाने पहुंची।
भाई को पुलिस ने मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसे छह टांके आए। शुरुआत में पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में टालमटोल की।
चूंकि पूरा घटनाक्रम पड़ोसी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसके बाद पुलिस ने दबाव में आकर केस तो दर्ज किया, लेकिन क्रॉस केस दर्ज किया। हमारी ओर से चाकू लगने से भाई के घायल होने के बाद भी पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई, और तो और मेरे भाई पर 151 लगाकर उसे जेल भिजवा दिया।
वहीं, दूसरी और केस दर्ज होने के बाद से ही मेरे चाचा और पिता फरार है। चाचा के घर की महिलाएं भी गायब है। मैं चाचा मो. अली और पिता को गिरफ्तार कराने के लिए मकान बताने पुलिसकर्मियों को लेकर मां के घर पहुंची तो वहां बुआ नजमा मिल गई।
उन्होंने मुझे पुलिसकर्मियों के सामने ही भला-बुरा कहा और गंदे आरोप लगाए। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि स्क्रेप का काम करने वाला मो. अली नशे का काम करने वाले लोगों से जुड़ा है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!