समसिटी कॉलोनी के नाम पर करोड़ों की ठगी का जाल: कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच दे वसूले रुपए; फर्जी चेक देकर दबाए जा रहे मामले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास नाका क्षेत्र में समसिटी कॉलोनी के नाम पर प्लॉट बेचने का सपना दिखाकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले कथित रियल एस्टेट नेटवर्क का मामला गहरा रहा है।
विजय नगर पुलिस ने कंपनी संचालक अखिलेश यादव व उसकी सहयोगी रिया पटेल उर्फ भगवती किराडे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में कई और लोगों से इसी तरह रकम वसूलने की बात सामने आई है।
आरोपी लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफेे का लालच देते थे। उन्हें बताया जाता था कि देवास नाका क्षेत्र में आधुनिक टाउनशिप विकसित हो रही है, जहां प्लॉट की कीमतें कई गुना बढ़ जाएंगी। इसी भरोसे में लोग प्लॉट बुकिंग के नाम पर लाखों रुपए जमा कर देते थे।
ममता मिश्रा निवासी बजरंग नगर कांकड़ ने बताया कि उनकी पहचान प्रॉपर्टी ब्रोकर इंद्रपाल के जरिए अखिलेश यादव से हुई थी। वह खुद को रिलिया एग्रो इन्फ्रा प्रालि का डायरेक्टर बताता था व कंपनी का ऑफिस विजय नगर अपोलो प्रीमियम बिल्डिंग में संचालित होना बताया था।
रिया पटेल ग्राहकों से संपर्क व भुगतान की प्रक्रिया संभालती थी। 13 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने महिला को 12×35 का प्लॉट दिखाया। प्लॉट की कीमत 10 लाख 50 हजार रुपए तय हुई।
महिला ने अलग-अलग किस्तों में करीब तीन लाख 70 हजार रुपए जमा कर दिए, लेकिन बाद में जब उन्होंने जमीन और दस्तावेजों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि मौके पर न तो कोई कॉलोनी विकसित हुई और न ही किसी प्रकार की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई है।
नहीं हुआ कॉलोनी का डेवलपमेंट
पीड़िता ने बताया कि वहां सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का कोई विकास नहीं हुआ। किसी खरीदार की रजिस्ट्री तक नहीं की गई। जांच में यह भी सामने आया कि कई अन्य लोगों से भी प्लॉट दिलाने के नाम पर रकम ली गई है।
रुचिता पटेल नाम की एक अन्य महिला भी खुद को पीड़ित बता चुकी है। सूत्रों के मुताबिक मामले में कई फरियादी आज भी थाने और अदालत के चक्कर काट रहे हैं।
आरोप है कि जब कोई पीड़ित पुलिस तक पहुंचता है तो समझौते और सेटिंग के नाम पर उसे फर्जी चेक थमा दिए जाते हैं। बाद में चेक बाउंस होने पर फरियादी कानूनी कार्रवाई और कोर्ट के चक्कर में उलझ जाते हैं, जबकि आरोपी लंबे समय तक कार्रवाई से बचते रहते हैं।
विजय नगर पुलिस का कहना है कि मामले में आर्थिक अपराध और अन्य पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने कितने लोगों से प्लॉट बुकिंग के नाम पर रकम वसूली है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!