महाकाल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब: एक दिन में 6.57 लाख श्रद्धालु पहुंचे; 122 क्विंटल लड्डू बिके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर में दिनभर भीड़ बनी रही। 15 अगस्त को देशभर से 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में प्रसाद के रूप में 122 क्विंटल से ज्यादा लड्डुओं की बिक्री हुई, जबकि ऑनलाइन और काउंटर टिकट से मंदिर प्रबंध समिति को 1.07 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई।
एक दिन में बिके 12 हजार किलो से ज्यादा लड्डू
स्वतंत्रता दिवस और सावन के चलते महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही। दर्शन के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद के रूप में लड्डू खरीदे।
मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, 15 अगस्त को 122.165 क्विंटल यानी 12,216.5 किलो से ज्यादा लड्डू बिके। इससे समिति को 54 लाख 69 हजार 800 रुपए की आय हुई।
टिकट से भी करोड़ों के करीब पहुंची कमाई
महाकाल मंदिर में ऑनलाइन और काउंटर टिकट से भी समिति को बड़ी आय हुई। ऑनलाइन टिकट के जरिए 27,953 श्रद्धालुओं से 69 लाख 88 हजार 250 रुपए प्राप्त हुए।
वहीं, काउंटर टिकट के जरिए 15,200 श्रद्धालुओं से 38 लाख रुपए की आय हुई। दोनों माध्यमों को मिलाकर एक दिन में टिकट से कुल 1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 रुपए की आय हुई।
भीड़ के बीच दर्शन व्यवस्था पर रहा फोकस
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए। दर्शन मार्गों और मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!