खबर
Top News

धूप में झुलसती वर्दी: कराहता आमजन; हेलमेट अभियान बना हीट टेस्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 1:19 pm
शेयर करें:
धूप में झुलसती वर्दी

सड़क पर खड़े जवानों की सेहत दांव पर, तपती धूप में हेलमेट की कार्रवाई से लोग भी हुए परेशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क पर नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए खड़ी ट्रैफिक पुलिस आज खुद हालात की मार झेल रही है। चिलचिलाती धूप, सिर पर तपता सूरज और ऊपर से लगातार चालानी कार्रवाई का दबाव। शहर में हेलमेट अभियान अब कानून से ज्यादा कठिन परीक्षा बन गया है।

फर्क इतना है कि इस परीक्षा में फेल होने की कीमत पुलिसकर्मी अपनी सेहत से चुका रहे हैं। तपती धूप में हेलमेट की कार्रवाई से जहां आमजन भी परेशान हैं, वहीं, ट्रैफिक पुलिस भी पर्दे के पीछे से बोलने को मजबूर है कि कोई कार्रवाई बंद करवा दो, अब तो हम भी परेशान हो गए हैं। इंदौर के सारे जनप्रतिनिधि केवल झांकीबाजी के लिए बचे हैं। इस विषय पर कोई कुछ बोलने वाला नहीं है।

इंदौर में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। दोपहर के वक्त सड़क पर खड़े होना किसी सजा से कम नहीं है, लेकिन ट्रैफिक विभाग के पुलिसकर्मियों के लिए यही रोजमर्रा की ड्यूटी बन चुकी है। हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

घंटों तक बिना छांव के खड़े रहकर चालान बनाना, वाहनों को रोकना और बहस झेलना, यही सब अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना हुआ है। हालांकि पर्दे के पीछे की सच्चाई और भी कड़वी है। कई पुलिसकर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर खुलासा फर्स्ट से अपनी पीड़ा जाहिर की है। उनका कहना है कि अफसरों के लिए आदेश देना आसान है, लेकिन सड़क पर खड़े होकर उसे लागू करना कितना मुश्किल है यह वही जानता है जो धूप में जल रहा है।

जवानों का कहना है कि लगातार गर्मी में ड्यूटी करने से बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। लू लगने, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

उम्रदराज पुलिसकर्मियों की हालत और खराब...कुछ पुलिसकर्मी तो भरी धूप में ड्यूटी को ‘सजा’ तक करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि युवा कर्मचारी तो किसी तरह हालात झेल लेते हैं, लेकिन उम्रदराज पुलिसकर्मियों के लिए यह ड्यूटी बेहद कठिन हो गई है।

परिवार के लोग भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन मजबूरी ऐसी है कि ड्यूटी से पीछे हटने का विकल्प नहीं।

चुभती है जनप्रतिनिधियों की चुप्पी... दबी जुबान में पुलिसकर्मियों का कहना है कि सबसे ज्यादा चुभने वाली बात यह है कि इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी बनी हुई है। छोटी-छोटी बातों पर सड़क पर उतरने वाले नेता इस मामले में खामोश हैं।

पुलिसकर्मियों का कहना है कि अगर उनकी परिस्थितियों को समझा जाए तो इस अभियान में कुछ राहत दी जा सकती है, जैसे कुछ महीनों के लिए राहत या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था। अगर हालात ऐसे ही रहे तो यह हेलमेट अभियान सड़क सुरक्षा से ज्यादा मानव सहनशक्ति की परीक्षा बनकर रह जाएगा।

करोड़ों कमा चुके, अब तो बस करो
पुलिस का ट्रैफिक को लेकर अभियान चल रहा है। हाल ही में हेलमेट को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई थी, लेकिन इस पूरे अभियान में एक और पहलू सामने आ रहा है। लोगों को हेलमेट पहनाने पर तुले पुलिस अफसर अब धीरे-धीरे आम जनता और मातहत पुलिसकर्मियों की नाराजगी के पात्र बन रहे हैं।

जहां लोग बार-बार चालान से परेशान हैं, वहीं पुलिसकर्मी खुद इस कार्रवाई से राहत चाहते हैं। उनका साफ कहना है कि हेलमेट का नियम जरूरी है, लेकिन इस भीषण गर्मी में लगातार अभियान चलाना अमानवीय हो रहा है। आंकड़े भी इस अभियान की तीव्रता को बयां करते हैं।

साल 2025-26 में हफ्तेभर पहले तक बिना हेलमेट के ही 1,80,307 चालान बनाए जा चुके हैं। कुल मिलाकर 2,54,894 चालान काटे गए, जिनसे 10 करोड़ 3 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली हुई। ये चालान तेज गति, गलत पार्किंग, मोबाइल उपयोग, सीट बेल्ट और अन्य उल्लंघनों पर भी बड़ी संख्या में कार्रवाई करते हुए बनाए गए। आंकड़े बताते हैं कि सड़कों पर सख्ती कितनी ज्यादा है और इसी सख्ती का सबसे बड़ा बोझ ट्रैफिक पुलिस के कंधों पर है।

कोने में खड़े थे, मिल गई सजा
पुलिसकर्मियों का कहना है कि पिछले दिनों अफसरों ने ड्रोन से मॉनिटरिंग कराई थी। इसमें चार ट्रैफिक जवान यातायात संभालने की बजाय धूप से परेशान होकर कोना पकड़कर खड़े हो गए थे। डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ने ड्रोन से मॉनिटरिंग के बाद चारों को पकड़ने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें सजा दी थी।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 12 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 12 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 12 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 12 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 13 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 13 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 13 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 14 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 14 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 14 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 14 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 14 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 14 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 14 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 14 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 15 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 15 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!