खबर
Top News

चर्चित हत्याकांड में अहम मोड़: इस आरोपी की जमानत की याचिका खारिज; पति की हत्या की आरोपी पत्नी अब कहां है, किस बात की अर्जी करेगी दाखिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 11:06 am
शेयर करें:
चर्चित हत्याकांड में अहम मोड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/शिलांग।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को अहम मोड़ आया, जब शिलॉन्ग की सत्र अदालत ने आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, मुख्य आरोपी सोनम को मिली जमानत को आधार बनाते हुए अन्य आरोपी विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने भी अदालत में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले में कानूनी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई की संभावना जताई जा रही है।

तकनीकी आधार पर खारिज हुई राज की जमानत
राज कुशवाहा की ओर से दायर जमानत याचिका को अदालत ने तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया। कोर्ट ने पाया कि याचिका में न तो पहले दायर जमानत आवेदन का उल्लेख किया गया था और न ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी प्रस्तुत की गई थी। अदालत ने इसे गंभीर त्रुटि मानते हुए आवेदन खारिज कर दिया।

खारिजी मामले के मेरिट पर आधारित नहीं
राज के अधिवक्ता फुयोसा योबिन ने बताया कि यह खारिजी मामले के मेरिट पर आधारित नहीं है, बल्कि प्रक्रिया संबंधी कमियों के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को सभी आवश्यक तथ्यों के साथ नई जमानत याचिका दायर की जाएगी, जिसमें पूर्व आवेदन और आपराधिक रिकॉर्ड का पूरा विवरण शामिल किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला
अदालत ने अपने आदेश में मुनेश बनाम उत्तर प्रदेश मामला का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि जमानत याचिका में आरोपी के आपराधिक इतिहास का पूर्ण खुलासा करना अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों में कहा है कि प्रत्येक याचिकाकर्ता को अपने आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी देनी होगी। यदि किसी मामले में संलिप्तता रही है, तो उसका विवरण देना अनिवार्य है।

संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति का भी उल्लेख करना होगा। किसी भी प्रकार की जानकारी छुपाने या गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर जमानत याचिका तत्काल खारिज की जा सकती है। अदालत ने कहा कि यह व्यवस्था न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और जमानत प्रावधानों के दुरुपयोग को रोकने के लिए लागू की गई है।

अन्य आरोपियों ने भी बढ़ाए कदम
सोनम को मिली जमानत के बाद जेल में बंद अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने भी अदालत का रुख किया है। इन सभी ने जमानत के लिए आवेदन दायर कर दिया है। हालांकि, राज की याचिका खारिज होने के बाद इन आरोपियों की राह आसान नहीं मानी जा रही है, क्योंकि अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है।

सोनम होटल में ठहरी, बाहर जाने की तैयारी
मुख्य आरोपी सोनम को सत्र न्यायालय से जमानत मिलने के बाद मंगलवार रात जेल से रिहा कर दिया गया था। रिहाई के बाद वह फिलहाल शिलॉन्ग के एक होटल में ठहरी हुई है।सूत्रों के अनुसार, सोनम सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शिलॉन्ग से बाहर जाने की अनुमति के लिए जल्द ही अदालत में नई अर्जी दाखिल कर सकती है। इस पर कोर्ट का निर्णय आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस देगी जमानत को चुनौती
शिलांग पुलिस ने संकेत दिए हैं कि वह सोनम की जमानत को मेघालय हाई कोर्ट में चुनौती देगी। पुलिस का दावा है कि सोनम इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है और उसकी रिहाई से मामले के गवाहों पर प्रभाव पड़ सकता है। शिलॉन्ग के एसपी विवेक सियेम ने कहा कि जांच पूरी तरह कानून के दायरे में जारी है और जरूरत पड़ने पर सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

SIT जांच पर पहले ही उठ चुके हैं सवाल
गौरतलब है कि इस मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) पिछले लगभग 10 महीनों से कर रहा है। इससे पहले सत्र न्यायालय ने सोनम को जमानत देते समय जांच में कई खामियों की ओर इशारा किया था। कोर्ट ने पाया था कि गिरफ्तारी के समय सही धाराएं नहीं लगाई गईं। आरोपी को उसके खिलाफ आरोपों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अब तक दर्ज नहीं किए गए। अदालत ने इन कमियों को आरोपी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना था, जिसके आधार पर सोनम को राहत दी गई।

परिवार दूर, वकील संभाल रहे जिम्मेदारी
राज की गिरफ्तारी के बाद उसका परिवार इंदौर से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव चला गया है। वर्तमान में कोई भी परिजन उससे मिलने शिलांग नहीं पहुंच रहा है। कोर्ट से संबंधित सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी फिलहाल वकीलों पर ही है, जो जेल जाकर औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।

मामला एक बार फिर कानूनी मोड़ पर
राज की जमानत खारिज होने और अन्य आरोपियों द्वारा अर्जी दायर किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर कानूनी मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। जहां एक ओर बचाव पक्ष नई रणनीति के साथ अदालत का रुख करने की तैयारी में है, वहीं पुलिस सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए उच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर रही है। आने वाले दिनों में अदालत के फैसले इस हाई-प्रोफाइल मामले की दिशा तय करेंगे।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 2 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 2 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 2 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 2 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 2 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 2 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 2 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 3 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 3 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!