पुलिस की चेकिंग तोड़कर भागा ट्राला बंबई बाजार में घेरकर लोगों ने रोका: सड़क पर मचा आतंक; एरोड्रम हादसे के बाद एक बार फिर नशे में चालक ने तोड़े बैरिकेड्स
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम क्षेत्र में हुए हादसे की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि शहर की सड़क पर एक बार फिर भारी वाहन चालक की लापरवाही ने दहशत फैला दी। इस बार मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां नशे में धुत एक ट्राला चालक ने पुलिस चेकिंग के दौरान लगाए बैरिकेड्स तोड़ दिए और वाहन लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके की ओर भाग निकला।
पुलिस और लोगों ने पीछा करते हुए उसे बंबई बाजार इलाके में घेरकर पकड़ा। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्राले के कांच फोड़ दिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक की पहचान वेदप्रकाश तिवारी के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। घटना ने फिर शहर में भारी वाहनों की निगरानी और नशे में ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में रात को पुलिस की वाहन चेकिंग चल रही थी।
सड़क पर स्टॉपर और बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राले को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और सीधे बैरिकेड्स तोड़ते हुए वाहन को जवाहर मार्ग की ओर दौड़ा दिया।
घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग भी ट्राले के पीछे दौड़ पड़े। लोगों में इस बात को लेकर दहशत फैल गई कि कहीं ट्राला किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाए। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कई लोगों ने पुलिस को फोन कर ट्राले की लोकेशन बताई। बताया जा रहा है कि ट्राला संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कों से गुजरता हुआ बंबई बाजार इलाके तक पहुंच गया।
यहां पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एफआरवी वाहन लगाकर ट्राले को रोक लिया। जैसे ही ट्राला रुका, पीछे से पहुंचे गुस्साए लोगों ने उसके कांच फोड़ दिए। मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
अफवाह और अफरा-तफरी का माहौल बना
घटना के दौरान इलाके में यह अफवाह भी फैल गई कि ट्राले ने रास्ते में कई लोगों को टक्कर मार दी है। हालांकि, बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति को टक्कर लगने या गंभीर घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने समय रहते ट्राले को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर चालक तिवारी को हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक जब उसका नशा उतरा तो उसने पूछताछ में बताया कि वह गलती से इस रास्ते में घुस गया था।
नशे में होने के कारण उसे रास्ता समझ नहीं आया और वह अंदर की सड़कों में पहुंच गया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया था और इसी कारण वाहन लेकर भागने लगा। फिलहाल ने चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!